Type Here to Get Search Results !

क्याकिंग केनोइंग वर्ल्ड चैंपियनशिप के ट्रायल 28-29 मई को होंगे भोपाल में

  • कई ओलंपियन, एशियाड और वर्ल्ड चैंपियन मेडलिस्ट होंगे शामिल
  • पोलैंड के पोजनान में 26 से 30 अगस्त तक होगी वर्ल्ड चैंपियनशिप

भोपाल  । 
कयाकिंग केनोइंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में भागीदारी के लिए भारतीय टीम के लिए ट्रायल 28 और 29 मई 2026 को भोपाल में होंगे। इसमें कई ओलंपियन और एशियाड मेडल विनर भी अपना दमखम दिखाएंगे, ताकि वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए क्वॉलीफाई कर सकें। 



ज्ञात होकि कयाकिंग कैनोइंग वर्ल्ड चैंपियनशिप 26 से 30 अगस्त तक पोलैंड के पोजनान सिटी में होगी। इसके लिए मध्यप्रदेश कयाकिंग कैनोइंग एसोशिएसन (एमपीकेसीए) इंडियन टीम तैयार करने के लिए ट्रायल करवा रहा है। ंइस बारे में एमपीकेसीए के सचिव मयंक ठाकुर ने बताया कि ट्रायल भोपाल के बोट क्लब पर होंगे। इसमें देशभर से पैरो कैनो खिलाड़ी भाग लेंगे। ट्रायल को संचालित करने के लिए भारतीय टीम के मुख्य कोच मंयक ठाकुर, रिंकू सिंह आर्मी, सोहेल खान, मध्यप्रदेश टीम प्रशिक्षक और पीके बरोई मप्र खेल अकादमी उपस्थित रहेंगे।
 


यह खिलाड़ी होंगे सबकी निगाहों में

ट्रायल के दौरान अपनी काबिलियत साबित करने के लिए नए खिलाड़ियों को मशक्कत करनी होगी, क्योंकि इसमें कई चैंपियन शामिल होंगे। खासकर टू टाइम ओलंपियन प्राची यादव, एशियन गेम्स मेडलिस्ट मनीष कौरव, पैरा ओलंपियन यश कुमार, वर्ल्ड चैपियनशिप मेडलिस्ट पूजा ओझा जैसे कई नामचीन खिलाड़ी होंगे। इन खिलाड़ियों से नए खिलाड़ियों को सीखने को मिलेगा।