- सम्राट अशोक भाजपा मंडल झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ अध्यक्ष छविलाल विश्वकर्मा की पहल पर गरीब महिलाओं को स्वरोजगार के होंगे मौके मुहैया

भोपाल। वार्ड-59 के तहत विकास नगर में मंगलवार को एक दो महिला स्व सहायता समूहों का गठन किया गया। इसमें भारतीय मानक ब्यूरो और आशा कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शामिल हुए, जिन्होंने महिलाओं का मार्गदर्शन किया।

इसके लिए सम्राट अशोक भाजपा मंडल झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ अध्यक्ष छविलाल विश्वकर्मा ने पहल की और बेरोजगार महिलाओं के लिए स्व रोजगार मुहैया करवाने के लिए लिए स्व सहायता समूहों का गठन होना शुरु हो गए हैं। इसके माध्यम से झुग्गी बस्तियों में रहने वाली महिलाओं को अपने गृहकार्य के साथ-साथ अतिरिक्त आय होगी, जिससे परिवार की मदद हो सकेगी।
इसमें आशा कार्यकर्ता आशा यादव, पुष्पा वर्मा, आरती पाल, चंद्रावती, शीला कुशवाहा, सुमन पांडे, राधा विलियम, पुष्पा यादव आदि ने महिलाओं को समूह गठन के बारे में बताया। इस मौके पर सम्राट अशोक भाजपा मंडल झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ अध्यक्ष छविलाल विश्वकर्मा ने बताया कि कल बुधवार को वार्ड-59 के तहत अन्ना नगर में भी महिला स्व सहायता समूहों का गठन किया जाएगा। इसके लिए झुग्गी बस्ती में घर-घर जाकर महिलाओं को जानकारी दी जा रही है।