Type Here to Get Search Results !

मध्यप्रदेश पुलिस भर्ती: कंप्यूटर वर्क के लिए प्रधान आरक्षक एवं एएसआईकी शारीरिक दक्षता परीक्षा 7 से 9 जून तक

  • 89 पदों के लिए भोपाल और जबलपुर में होगी 800 मीटर की दौड़, साथ ही दस्तावेजों का भी होगा परीक्षण

भोपाल । मध्यप्रदेश पुलिस के लिए प्रधान आरक्षक (कम्प्यूटर) एवं सहायक उप निरीक्षक (कम्प्यूटर) के पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा के साथ ही दस्तावेज परीक्षण 7 से 9 जून तक होंगे।


 इस बारे में सहायक पुलिस महानिरीक्षक चयन एवं भर्ती ने बताया कि कुल 89 पदों पर भर्ती हेतु मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने आॅनलाईन परीक्षा 24 एवं 25 मार्च 2026 तक आयोजित कराई गई थी। इसका परिणाम8 8 मई 2026 को वेबसाइट  www.esb.mp.gov.in  पर घोषित किया जा चुका है। सफल उम्मीदवार की अगले चरण के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा  physical proficiency test (PPT)  होगी। अभ्यर्थियों की 800 मीटर दौड़ एवं दस्तावेजों का परीक्षण भोपाल में लाल परेड ग्राउण्ड, जहांगीराबाद तथा जबलपुर के परेड ग्राउण्ड, 6वीं वाहिनी विसबल, रांझी में 7 जून से 9 जून 2026 तक होगा।

निर्धारित दिनांक को पहुंचना अनिवार्य

आॅनलाइन परीक्षा में सफल उम्मीदवार मप्र कर्मचारी चयन मंडल की वेबसाइट से अपना सूचना पत्र डाउनलोड कर निर्धारित शारीरिक प्रवीणता परीक्षा स्थल पर पहुंचे। सभी उम्मीदवारों को उनकी निर्धारित दिनांक को ही पहुंचना आवश्यक है। उम्मीदवार को शारीरिक प्रवीणता के लिये जो दिनांक व स्थान सूचित किया जा रहा है उस दिनांक व स्थान में कोई परिवर्तन नहीं किया जायेगा। शारीरिक दक्षता चयन के विभिन्न चरणों में आधार ई-केवायसी सत्यापन कराया जाएगा। अत: अभ्यर्थी आधार कार्ड साथ लेकर आएं। साथ आधार नम्बर लॉक न कर दिया गया हो। दस्तावेज परीक्षण हेतु उम्मीदवारों को समस्त मूल आवश्यक प्रमाण-पत्र एवं उनकी स्वयं प्रमाणित छायाप्रति (photocopy) लेकर उपस्थित होना अनिवार्य है।

थानों में कंप्यूटर वर्क की निभाएंगे डॅ्यूटी

सिर्फ यही एकमात्र ऐसा सेक्शन है, जिसमें प्रधान आरक्षक और सहायक उपनिरीक्षक की डायरेक्ट भर्ती होती है। चयन के बाद यह थानों में सीसीटीएनएस पर होने वाले काम को संभालेंगे। इनकी शारीरिक परीक्षा और दस्तावेजों का परीक्षण 7 से 9 जून तक भोपाल एवं जबलपुर में होगा। सभी अभ्यर्थी अपने दस्तावेज सहित अनिवार्य रुप से उपस्थित हो।

-गोपाल सिंह धाकड़, सहायक पुलिस महानिरीक्षक, चयन/ भर्ती, पुलिस मुख्यालय, भोपाल