- पूर्व यूथ सर्विसेस अब रोटरी क्लब सागर अक ठएवर के द्वारा 119वां साप्ताहिक नि:शुल्क शतरंज प्रशिक्षण
सागर। पूर्व यूथ सर्विसेस अब रोटरी क्लब सागर AI NEXUS के द्वारा आयोजित नि:शुल्क शतरंज प्रशिक्षण की मुख्य अतिथि सब-इंस्पेक्टर पुलिस डिपार्टमेन्ट स्वाति जैन ने कहा कि यहां बच्चे आते है तो मोबाइल से दूर रहते है। उन्होंने कहा कि शतरंज एक ऐसा खेल है जो हमें जीवन जीने की कला सिखाता है। इसके पूर्व मुख्य अतिथि का स्वागत छोटी बच्ची अनान्या शाही ने पुष्पहार से किया।
रविवार 3 मई 2026 को शतरंज का 119वां प्रशिक्षण रोटेरियलन वीनू शमशेर जंग बहादुर राणा एडवोकेट की प्रेरणा से रोटरी क्लब सागर AI NEXUS द्वारा सुबह 09:00 बजे से 11:00 बजे तक कांची रेस्टोरेंट सिविल लाइन सागर में हुआ। इसके प्रशिक्षक अजय उपाध्याय ने सभी बच्चों को प्रशिक्षण दिया। यह प्रशिक्षण आरके टेकम की उपस्थिति में दिया गया। इस प्रशिक्षण में 12 बच्चों ने सहभागिता की।
एडवोकेट राणा ने बताया कि शतरंज का यह प्रशिक्षण हर रविवार को सुबह 09 से 11 बजे तक नि:शुल्क कांची रेस्टोरेंट सिविल लाइन सागर में दिया जाता है।
एडवोकेट राणा ने बताया कि शतरंज का यह प्रशिक्षण हर रविवार को सुबह 09 से 11 बजे तक नि:शुल्क कांची रेस्टोरेंट सिविल लाइन सागर में दिया जाता है।
