- भाजपा राज में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ सूचना का अधिकार जैसे प्रभावी माध्यम से कांग्रेस उपभोक्ताओं के हित में जमीनी संघर्ष कर न्याय दिलायेगी: डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान
- उपभोक्ता हेल्पलाइन और नुक्कड़ सभाएं आयोजित कर उपभोक्ताओं के हक और अधिकारों को उन तक पहुंचाना हमारी पहली प्राथमिकता: हरिशंकर शुक्ल
- उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस का उपभोक्ता संरक्षण प्रकोष्ठ गांव-गांव चलायेगा जनजागरण अभियान
भोपाल । मप्र विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष, विधायक डॉ. राजेन्द्र सिंह के मुख्य आतिथ्य में प्रदेश कांग्रेस उपभोक्ता संरक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष हरिशंकर शुक्ल की अध्यक्षता में आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आहूत की गई। मप्र कांग्रेस के महामंत्री समस्त विभागों एवं प्रकोष्ठों के प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान, पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा विशेष रूप से बैठक में उपस्थित रहे।
डॉ. राजेन्द्र सिंह ने बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुये कहा कि वर्तमान समय में आम उपभोक्ता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा है, आम नागरिक अधिकारों के अभाव में अपने हक की लड़ाई पूरी मजबूती के साथ नहीं लड़ पातें, इसलिए उपभोक्ताओं को संरक्षण मिलना और उपभोक्ता अधिकारों की जानकारी होना आज पहली प्राथमिकता बन गया है। बाजार में बढ़ती अनियमितताओं एवं उपभोक्ताओं के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ जागरूकता ही उपभोक्ताओं का सबसे बड़ा हथियार है और इसका उपयोग सभी उपभोक्ताओं को पूरे साहस के साथ करना चाहिए। क्योंकि ठेकेदार और कुछ प्रभावी लोग बरगलाकर अपरोक्ष रूप से उपभोक्ताओं को ठगी का शिकार बना रहे हैं। आवश्यकता पड़ने पर हमें मजबूती से अपनी लड़ाई लड़ना हैं। कांग्रेस का उपभोक्ता संरक्षण प्रकोष्ठ श्री शुक्ल के नेतृत्व में उपभोक्ताओं को न्याय दिलाने के लिए प्रभावी कार्य कर रहा है और हम सभी को कंधे से कंधा मिलाकर इस लड़ाई में साथ चलने की आवश्यकता है।
मप्र कांग्रेस के महामंत्री और समस्त विभागों और प्रकोष्ठों के प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान ने बैठक को संबोधित करते हुये कहा कि आज भी अधिकांश लोगों को उपभोक्ता अधिकारों की पर्याप्त जानकारी नहीं है, इसलिए जागरूकता अभियान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का उपभोक्ता संरक्षण प्रकोष्ठ उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा और उनके अधिकारों के लिए गांव-गांव तक ब्लाक स्तर तक उपभोक्ता हेल्पलाइन अभियान, नुक्कड़ सभाओं, सोशल मीडिया एवं जनसंपर्क के माध्यम से जनजागरण अभियान चलाकर आम नागरिकों एवं उपभोक्ताओं को जागरूक करने की दिशा में कार्य करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि संगठन में सक्रिय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सम्मान दिलाया जायेगा। उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ सूचना का अधिकार जैसे प्रभावी माध्यमों के उपयोग पर भी जोर दिया।

प्रदेश कांग्रेस उपभोक्ता संरक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष हरिशंकर शुक्ला ने कहा कि उपभोक्ता हेल्पलाइन और नुक्कड़ सभाएं आयोजित कर उपभोक्ताओं के हक और अधिकारों को उन तक पहुंचाना हमारी पहली प्राथमिकता है। जल्द ही प्रदेशभर में प्रशिक्षण शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर मजबूत होकर आम जनता और उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान में प्रभावी भूमिका निभा सकें।
बैठक में भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा उपभोक्ता अधिकारों की जानकारी एवं गुणवत्ता संबंधी विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया।
बैठक के अंत में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि कांग्रेस पार्टी के माध्यम से उपभोक्ताओं को जागरूक कर उनके अधिकारों की रक्षा हेतु व्यापक अभियान चलाकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने के लिए हम उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत रहकर कार्य करेंगे।
बैठक में कांग्रेस उपभोक्ता संरक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी सै. साहिद हुसैन, संदीप सूरी, अर्जुन सोनी, राजकुमार सर्राफ, राम जी शर्मा, पंकज कुमार पाठक, रमाशंकर शुक्ल, अमित सिंह, अशोक सोनी, विकास जोशी सहित बड़ी संख्या में प्रदेश भर से आये प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे।