- रेलवे का बचाव दल मौके पर पहुंचा, मेडिकल टीम भी सााि में, कुछ ट्रेनों को बीच रास्ते में ही रोका जाकर दूसरे स्टेशनों पर खड़ा करवाया गया
आलोट (रतलाम)। तिरुवनंतपुरम से हजरत निजामुद्दीन (दिल्ली) जा रही राजधानी एक्सप्रेस में 17 मई 2026 की सुबह 5:15 बजे शॉर्ट सर्किट की वजह से अचानक आग लग गई। आग दो बोगियों में फैल गई, जिससे यात्री भारी दहशत में आ गए। हालांकि इसमें किसी भी तरह की कैजुअल्टी नही हुई है, लेकिन एसी कोच के यात्रियों का सामान नहीं उतार पाने से आंखों के सामने ही खाक हो गया।
राजधानी में आग लगने की घटना राजस्थान के लूनी और मध्यप्रदेश के आलोट रेलवे स्टेशन के बीच कोटा रेल मंडल में हुई। रेलवे अधिकारियों ने तुरंत दोनों प्रभावित बोगियों को बाकी ट्रेन से अलग कर दिया। ताकि नुकसान को कम किया जा सके।
फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम कर रही है। कोटा पीआरओ के अनुसार, रेलवे की स्वास्थ्य विभाग टीम भी व्यवस्था संभालने के लिए रवाना होकर मौके पर पहुंच गई। इसमें किसी यात्री के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
आग की घटना के बाद अन्य स्टेशन पर खड़ी की गई ट्रेन
19020 शामगढ़ खड़ी किया गया
12416 सुवासरा खड़ी किया गया
05017 को नाथु खेड़ी खड़ी किया गया
12472 स्वराज एक्प्रेस शामगढ़ खड़ी किया गया
22210 को चौमहला खड़ी किया गया
01492 पुणे सोशल को मोड़क पर खड़ी किया गया
दिल्ली से चलकर डॉक्टर अंबेडकर नगर जाने वाली 20 156 को रामगंज मंडी में खड़ा किया गया
कोटा से नागदा आने वाली सभी गाड़ियों को रामगंज मंडी, भवानी मंडी, मोडक में रोक दिया गया
आग पर काबू पाने के बाद अप लाइन से ट्रेन संचालन शुरु
रेलवे अधिकारी के मुताबिक आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है साथ ही अप लाइन भी चालू कर दी गई है। अब जले हुए कोच को मौके से हटाया जाएगा, मुंबई तरफ जाने वाली अप लाइन चालू कर दी गई है। कुछ देर इसी सिंगल लाइन से अप और डाउन गाड़िया निकाली गर्इं। बाद में अप के साथ ही डाउन ट्रैक भी चालू हो गया।
श्री सौरभ जैन]\ वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, कोटा मंडल
किसी प्रकार की कैजुअल्टी नही हुई, कुछ ट्रेनों परिचालन प्रभावित
रतलाम कंट्रोल को कोटा कंट्रोल से 05.20 बजे ट्रेन संख्या 12431 के इ -1 कोच में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। घटना कोटा मंडल के लूणीरिच्छा एवं विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के मध्य हुई है। घटना में किसी प्रकार की कैजुअल्टी नहीं हुई है। रतलाम से एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन, टावर वैगन, रवाना किया गया। कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है।
-मुकेश कुमार, जनसंपर्क अधिकारी, रतलाम रेल मंडल
रतलाम कंट्रोल को कोटा कंट्रोल से 05.20 बजे ट्रेन संख्या 12431 के इ -1 कोच में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। घटना कोटा मंडल के लूणीरिच्छा एवं विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के मध्य हुई है। घटना में किसी प्रकार की कैजुअल्टी नहीं हुई है। रतलाम से एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन, टावर वैगन, रवाना किया गया। कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है।
-मुकेश कुमार, जनसंपर्क अधिकारी, रतलाम रेल मंडल
