Type Here to Get Search Results !

जन अभियान परिषद ने किया जल चौपाल एवं नदी पूजन का आयोजन, जल संरक्षण का दिया संदेश

सोनकच्छ ।   मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड बैरसिया द्वारा जल संकट के समाधान और पर्यावरण संरक्षण के लिए सेक्टर क्रमांक 4 एवं 5 के विशेष सहयोग से एक भव्य 'जल चौपाल' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आध्यात्मिक गुरु और समाजसेवियों के संगम ने ग्रामीणों के बीच नई चेतना जागृत की।


​महंत और उपाध्यक्ष ने साझा किया मंच

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मंदिर के महंत गुलाब गिरी जी ने जल की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए इसे ईश्वर का अनमोल उपहार बताया। वहीं, जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर ने आधुनिक जल संचयन तकनीकों और वर्षा जल को सहेजने की अनिवार्य आवश्यकता पर जोर दिया।

सेक्टर क्रमांक 4 और 5 के कार्यकर्ताओं और प्रभारियों के उत्कृष्ट समन्वय से आयोजित इस चौपाल में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम में परिषद के कार्यपालक निदेशक बकुल लाड, संभाग समन्वयक वरुण आचार्य, जिला समन्वय कोकिला चतुर्वेदी, विकासखंड समन्वयक नंदकिशोर मालवीय एवं टीना शर्मा ने भी सहभागिता कर ग्रामीणों ओर समिति के सदस्यों का उत्साहवर्धन किया।


सामूहिक शपथ के साथ समापन

उपाध्यक्ष श्री नागर और महंत जी के नेतृत्व में उपस्थित जनसमूह ने आने वाली पीढ़ी के लिए जल बचाने और गाँव की पुरानी बावड़ियों व कुओं के जीर्णोद्धार का संकल्प लिया। अंत में सेक्टर प्रभारियों ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।