Type Here to Get Search Results !

NEET 2026: पेपर लीक के खिलाफ NSUI का छिंदवाड़ा में जबर्दस्त प्रदर्शन, कलेक्टोरेट पर धरना देकर नारेबाजी के बाद सौंपा ज्ञापन

छिंदवाड़ा  (फरहान खान)।   NEET 2026 परीक्षा में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक, भ्रष्टाचार और छात्रों के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ के विरोध में आज NSUI जिला अध्यक्ष अपेक्षा सूर्यवंशी के नेतृत्व में NSUI कार्यकर्ताओं एवं छात्र-छात्राओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।



पुलिस ग्राउंड से सैकड़ों NSUI पदाधिकारी एवं छात्र-छात्राएं पैदल मार्च निकालते हुए आक्रोश के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे।

इस दौरान पूरे शहर में छात्रों की आवाज गूंज उठी    “NEET घोटाले की निष्पक्ष जांच करो”

सरकार के नाकारेपन से पेपर माफिया ने छात्रों को रुलाया

NSUI कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और परीक्षा एजेंसियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि देश के लाखों विद्यार्थी दिन-रात मेहनत करके परीक्षा देते हैं, लेकिन भ्रष्ट व्यवस्था और पेपर माफियाओं के कारण मेहनती छात्रों का भविष्य बर्बाद किया जा रहा है।



ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि —

➡️NEET सहित सभी राष्ट्रीय परीक्षाओं में पूर्ण पारदर्शिता लागू की जाए।

➡️ पेपर लीक कराने वाले माफियाओं और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो।

➡️ परीक्षा प्रणाली की निष्पक्ष जांच कर छात्रों को न्याय दिया जाए।

➡️ छात्रों के भविष्य के साथ राजनीति और भ्रष्टाचार बंद किया जाए।

➡️शिक्षा मंत्री का इस्तीफा की मांग।




इन्होंने संभाली छात्र आंदोलन की कमान

इस अवसर पर मुख्य रूप से सोनू मागों जी शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष छिंदवाड़ा, पप्पू यादव जी पर्यवेक्षक चौरई, कार्यकारी जिला अध्यक्ष राजू वाडीवा जी, सत्येंद्र अहिरवार जी शहर अध्यक्ष, छात्र नेता अर्पित तिवारी जी, अंकित चंद्रवंशी जी विधानसभा अध्यक्ष अमरवाड़ा, फरहान खान जी, अरुण उईके जी विधायक प्रतिनिधि बिछुआ कॉलेज, नेहा वंशकार जी, आयान खान जी, सौरभ पाटिल जी, शिखर लोधी जी, तनय शर्मा जी, सुधीर नागरे जी, सूरज बिहारे जी, युवराज उईके जी, पंकज गोलाइत जी, ओम खारेटवाल जी, नोखेलाल सनोदिया जी, साहिल वंशकार जी, सागर चौधरी जी, क्रेश माहौर जी, गट्टू भाई, कासिम अली जी, सार्थक कोलारे जी एवं अन्य साथीगण उपस्थित रहे।

NSUI अध्यक्ष अपेक्षा सूर्यवंशी जी ने चेतावनी देते हुए कहा —

"यदि छात्रों को न्याय नहीं मिला तो NSUI सड़कों से लेकर सदन तक बड़ा आंदोलन करेगी।"