
भोपाल। प्रखर राष्ट्रवादी नेता, महान चिंतक, भारत की एकता और अखंडता के लिए अपना बलिदान देने वाले जनसंघ के संस्थापक श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन करते उनके बलिदान को याद किया गया।
भेल में पार्षद कार्यालय वार्ड क्रमांक-59 में सभी कार्यकतार्ओं द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। उनके राष्ट्रहित, विचारों एवं आदर्शों को सदैव स्मरण करते हुए जनसेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर जम्मू-कश्मीर के मामले को याद करते देश की एकता के लिए किए गए संघर्ष और जीवन बलिदान से युवा पीढ़ी को प्रेरित होने का आव्हान किया गया।
इस आयोजन में सम्राट अशोक मंडल महामंत्री प्रवीण पाटिल, वार्ड 59 संयोजक साहिल खान, मंडल मंत्री सोनू (राजेश) वर्मा, वार्ड 59 पालक छविलाल विश्वकर्मा, भास्कर पाटिल, लीना पाटिल, अशोक पांडे, मनोज यादव, मंडल उपाध्यक्ष अशोक पांडे, प्रमोद शुक्रवारे, महेंद्र बराडे, संतोष धोसेले, आकाश अटवाल, अवधेश कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, अनिल कुमार, बंटी यादव, विजय यादव, सतीश खरे, राजीव सिंह ठाकुर, गंगाराम वर्मा, संतोष यादव, संजय यादव, राजू पाटिल, छत्रपाल यादव, लल्लन तिवारी, सोहन यादव, आकाश मालवीय, श्रीमती सरस्वती पटेल, श्रीमती केसर टांक, श्रीमती सुरेखा राजपूत, श्रीमती रेखा नायडूृ, श्रीमती आशा यादव, श्रीमती नीलम प्रजापति, श्रीमती सुनीता नरवरे, श्रीमती रामप्यारी वर्मा, श्रीमती विमला वर्मा, श्रीमती कमला नेगी, श्रीमती डूना सोनकर, श्रीमती सुजाता रघुवंशी, श्रीमती भगवती धोसेले, श्रीमती लीलावती वर्मा, श्रीमती पूजा वर्मा, श्रीमती संगीता विश्वकर्मा, श्रीमती उषा विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।
