Type Here to Get Search Results !

बालाघाट जिले के वारासिवनी में एरियर्स की राशि के बदले शिक्षक से रिश्वत लेते हुए लेखापाल रंगे हाथों गिरफ्तार

  • शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कायदी, वारासिवनी जिला बालाघाट के शिक्षक कक्ष में ही रिश्वत के नोट गिनते लेखापाल बाबू वोमेंद्र कुमार रोकड़े को लोकायुक्त पुलिस ने धर-दबोचा
वारासिवनी (बालाघाट)। सहायक शिक्षक की एरियर्स राशि के भुगतान के बदले 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए स्कूल के लेखापाल को विद्यज्ञलय के शिक्षक कक्ष में ही लोकायुक्त जबलपुर की पुलिस टीम ने धर-दबोचा। इस दौरान विद्यालय में हड़कंप मच गया।
 


लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय जबलपुर पहुंचकर एसपी अंजू पटले से सहायक शिक्षक नरेंद्र कुमार डोहरे पिता स्व. सोमालाल डोहरे, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कायदी निवासी वार्ड नंबर-14 वारासिवनी, जिला बालाघाट ने लिखित शिकायत थी। शिकायतकर्ता शिक्षक के अनुसार उसकी वेतन विसंगति का जुलाई 2017 से दिसंबर 2023 तक का एरियर 94085 रुपए बना था। इसमें से शिक्षक को 66557 रुपए का भुगतान मिल चुका है। बाकी 27528 रुपए एरियर की राशि को निकालने के बदले आरोपी लेखापाल बाबू वोमेंद्र रोकड़े द्वारा 4000 रुपए रिश्वत की मांग की जा रही है। रिश्वत नही देने पर एरियर्स पेमेंट की फाइल को रोके हैं और बिना रिश्वत पेमेंट नही होने देने की धमकी दे रहा है।

सत्यापन में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने के बाद ट्रैप दल रवाना

पुलिस अधीक्षक अंजू पटले ने रिश्वत मांगने की शिकायत का सत्यापन करवाया, जिसमें शिकायत सही पाई गई। इसके बाद रिश्वतखोर को पकड़ने के लिए ट्रैप दल बना कर रवाना किया गया। इस ट्रैप दल में निरीक्षक राहुल गजभिए, टीएलओ निरीक्षक जितेंद्र यादव के साथ लोकायुक्त जबलपुर का दल शामिल था।
 
शिक्षक कक्ष में ही रिश्वत के नोट गिनते हुए लेखापाल गिरफ्तार

लोकायुक्त जबलपुर की पुलिस टीम ने बुधवार को रिश्वत के आदान-प्रदान वाले स्थान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कायदी, वारासिवनी (जिला बालाघाट) की घेराबंदी कर ली। इसके बाद विद्यालय के शिक्षक कक्ष में शिक्षक नरेंद्र कुमार से 4 हजार रुपए की रिश्वत लेकर कर गिनते हुए लोकायुक्त टीम ने आरोपी लेखापाल बाबू वोमेंद्र रोकड़े पिता स्व. चुन्नी लाल रोकड़े, उम्र-49 वर्ष, शासकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय कायदी वारासिवनी जिला बालाघाट, निवासी वार्ड नंबर-1, रेल्वे क्रासिंग बूढ़ी बालाघाट को पकड़ लिया। आरोपी लेखापाल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन) 2018 की धारा-7,13 (1) बी, 13 (2) के अंतर्गत कार्यवाही की गई।

रिश्वत मांगने या भ्रष्टाचार की शिकायत करने की अपील

पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने के निर्देश एवं पुलिस उप महानिरीक्षक मनोज सिंह के मार्गदर्शन में जबलपुर लोकायुक्त संगठन द्वारा लगातार भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। एसपी अंजू पटले ने आमजन से अपील की है कि कोई भी शासकीय अधिकारी, कर्मचारी रिश्वत की मांग करे, तो कार्यालय एवं दूरभाष पर संपर्क कर सकते हैं।

कार्यालय पता -

पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त,

सिविक सेंटर, जेडीए बिल्डिंग, 3-फ्लोर, जबलपुर

मोबाइल नंबर 7999514544

दूरभाष नंबर 0761-2408599

                   0761-2408588