Type Here to Get Search Results !

अभिताव रोहित ने कहा- शतरंज मानसिक सुदृणता प्रदान करता है और मोबाइल से दूरी बनाता है

  • रोटरी क्लब सागर NEXUS के द्वारा 124वां साप्ताहिक निःशुल्क शतरंज कार्यक्रम।

सागर।  रोटरी क्लब सागर NEXUS के द्वारा आयोजित निःशुल्क शतरंज प्रशिक्षण के मुख्य अतिथि बी.एस.एन.एल. उप मण्डल अभियंता अभिताव रोहित ने कहा शतरंज मानसिक सुदृणता प्रदान करता है और मोबाइल से दूरी बनाता है।
 


दिनांक 07/06/26 दिन रविवार को शतरंज का 124वां प्रशिक्षण रोटरी क्लब सागर NEXUS द्वारा सुबह 09ः00 बजे से 11ः00 बजे तक कांची रेस्टोरेंट सिविल लाइन सागर में अजय उपाध्याय ने सभी बच्चों को प्रशिक्षण दिया यह प्रशिक्षण रोटरी क्लब सागर NEXUS के अध्यक्ष रो. वीनू शमशेर जंग बहादुर राणा एड., मेजर अवीर रंजन दास, लेफ्टिनेन्ट उत्कर्ष अवस्थी, उद्घोष ठाकुर, डाॅ. दीपशिखा ठाकुर की उपस्थिति में दिया गया। इस प्रशिक्षण में 07 बच्चों ने सहभागिता की। मुख्य अतिथि का स्वागत कृष्णा सोनी ने फूलमाला पहनाकर किया।

यह प्रशिक्षण हर रविवार को सुबह 09 से 11 बजे तक निःशुल्क कांची रेस्टोरेंट सिविल लाइन सागर में दिया जाएगा।