Type Here to Get Search Results !

अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक पुणे में प्रारंभ, विभिन्न मांगों पर आंदोलन की चेतावनी

पुणे, महाराष्ट्र। अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ (संबद्ध भारतीय मजदूर संघ) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक 20 एवं 21 जून 2026 को पुणे (महाराष्ट्र) में आयोजित की जा रही है। बैठक के प्रथम दिवस देशभर के पदाधिकारी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, प्रदेश महामंत्री एवं विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।



बैठक का शुभारंभ अखिल भारतीय अध्यक्ष मधुसूदन जोशी, होल्डिंग कंपनी के डायरेक्टर विश्वास पाठक, विद्युत प्रभारी राधेश्याम जायसवाल, सह प्रभारी अरविंद मिश्रा, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरलीकृष्णन तथा अखिल भारतीय महामंत्री डी. राजा मुरुगन की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलन एवं देव पूजन के साथ हुआ।

इसके पश्चात राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक प्रारंभ हुई, जो 21 जून तक चलेगी। बैठक में विद्युत क्षेत्र से जुड़े कर्मचारियों, अधिकारियों, पेंशनरों एवं संविदा कर्मियों की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की जा रही है।

बैठक के प्रमुख विषयों में राज्यों की संगठनात्मक स्थिति की समीक्षा, सदस्यता विस्तार, आय-व्यय विवरण, बकाया शुल्क, श्रम कानूनों से संबंधित मुद्दे तथा विभिन्न राज्यों में चल रहे आंदोलनों एवं उपलब्धियों का मूल्यांकन शामिल है। साथ ही संगठनों, अधिकारी संघों, पेंशनर संगठनों तथा संविदा कर्मी यूनियनों के साथ समन्वय एवं संगठन विस्तार पर भी विचार-विमर्श किया ज

विशेष चर्चा के अंतर्गत हरियाणा एवं पंजाब के आउट सोर्स कर्मी निगम मंडल मॉडल,पर विद्युत कंपनियों के गठन, विभिन्न राज्यों में डिस्कॉम के निजीकरण तथा विद्युत क्षेत्र के वित्तीय सुदृढ़ीकरण के वैकल्पिक उपायों पर प्रतिनिधियों के सुझाव लिए जा रहे हैं।



महासंघ के अखिल भारतीय महामंत्री डी. राजा मुरुगन ने सभी प्रतिनिधियों से समय पर बैठक में उपस्थित होकर सार्थक सुझाव देने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि केंद्रीय ऊर्जा मंत्री एवं केंद्रीय ऊर्जा सचिव के साथ हुई चर्चाओं के बावजूद महासंघ की विभिन्न मांगों पर अभी तक ठोस निर्णय नहीं लिए गए हैं। इस कारण संगठन आगामी समय में आंदोलनात्मक कार्यक्रमों की दिशा में आगे बढ़ने पर विचार कर रहा है। साथ ही राष्ट्रीय सचिव रामविलास टाले ने सुझाव दिया कि पेंशन फंड को ट्रेजरी से किया जाए।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा पारित प्रस्तावों एवं निर्णयों के आधार पर महासंघ की आगामी राष्ट्रीय कार्ययोजना एवं प्रस्ताव 21/6/26 की बैठक पारित किय जाएगा।

उल्लेखनीय है कि बैठक का आयोजन पुणे स्थित महाराष्ट्र वीज कामगार महासंघप को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड के सौदामिनी सभागृह में किया जा रहा है।