Type Here to Get Search Results !

एक पेड़ मां के नाम अभियान में कानपुर पुलिस करेगी 11, 800 पौधारोपाण और बडे होने तक संरक्षण भी

  • पुलिस आयुक्त सहित समस्त डीसीपी और एडीसीपी सहित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने पौधारोपण करके ली संरक्षण की शपथ
कानपुर। एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत 12 जुलाई 2026 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट कानपुर नगर रघुबीर लाल द्वारा साइबर क्राइम थाना की नई बिल्डिंग परिसर, रिजर्व पुलिस लाइन में पौधारोपण कर वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया।



इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा एवं पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार सहित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों ने भी पौधारोपण कर हरित, स्वच्छ एवं पर्यावरण-संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। आयुक्त रघुवीर लाल ने बताया कि वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत कमिश्नरेट कानपुर नगर में लगभग 11,800 पौधे रोपित किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।



आइए, एक पेड़ माँ के नाम लगाकर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लें

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत 12 जुलाई 2026 को वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अवसर पर पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेन्द्र नाथ चौधरी द्वारा अपने कार्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश दिया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अधिकाधिक पौधारोपण करने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प दिलाया।



यातायात पुलिस लाइन में किया गया पौधारोपण

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत पुलिस उपायुक्त यातायात, रवीन्द्र कुमार द्वारा यातायात पुलिस लाइन में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश दिया गया। इस अवसर पर एडीसीपी यातायात कपिल देव सिंह, एसीपी यातायात मनोज कुमार सिंह व यातायात निरीक्षक राजकुमार मिश्र सहित उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अधिकाधिक पौधारोपण करने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प दिलाया गया।