Type Here to Get Search Results !

जीडी अकेडमी रहली डारेक्टर अभिनाश कुमार मिश्रा ने कहा- शतरंज से बढ़ रहा है बच्चों का मानसिक विकास और बौद्धिक स्तर

  • रोटरी क्लब सागर नेक्सस का 129वां साप्ताहिक नि:शुल्क शतरंज प्रशिक्षण संपन्न

सागर। रोटरी क्लब सागर नेक्सस के द्वारा आयोजित नि:शुल्क शतरंज प्रशिक्षण के मुख्य अतिथि जीडी अकेडमी रहली डारेक्टर अभिनाश कुमार मिश्रा ने कहा कि शतरंज से बच्चों का मानसिक विकास और बौद्धिक स्तर बढ़ रहा है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि शतरंज की एक्टिविटी मैं अपनी जी.डी. अकेडमी रहली में भी करवाने के इच्छुक हैं।  
इसके पूर्व मुख्य अतिथि मिश्रा का स्वागत रोटेरियन वीनू शमशेर जंग बहादुर राणा एडवोकेट ने फूलमाला पहनाकर किया।



दिनांक 12 जुलाई 26 दिन रविवार को शतरंज का 129वां प्रशिक्षण रोटरी क्लब सागर नेक्सस द्वारा सुबह 09:00 बजे से 11:00 बजे तक कांची रेस्टोरेंट सिविल लाइन सागर में संपन्न हुआ। इसमें आॅर्बिटर अंकुर सिंह लोधी ने सभी बच्चों को प्रशिक्षण दिया। यह प्रशिक्षण रोटरी क्लब सागर नेक्सस के अध्यक्ष रोटेरियन वीनू शमशेर जंग बहादुर राणा एडवोकेट, कॉर्नल विकास सिंह, अजय उपाध्याय, के.के. शुक्ला, शुभांगी गुप्ता उपस्थिति में दिया गया। इस प्रशिक्षण में 16 बच्चों ने सहभागिता की।

यह प्रशिक्षण हर रविवार को सुबह 09 से 11 बजे तक नि:शुल्क कांची रेस्टोरेंट सिविल लाइन सागर में दिया जाएगा।