Type Here to Get Search Results !

संसद एवं विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण जनगणना और परिसीमन से जोड़े बिना तत्काल लागू कराया जाए

  • अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति एवं महिला संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने महिला आरक्षण विधेयक के संबंध में विधायक अमिताभ बाजपेयी को ज्ञापन सौंपा

कानपुर (वेद गुप्ता)।
आर्यनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अमिताभ बाजपेयी को आज अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के पदाधिकारियों एवं महिला संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने महिला आरक्षण विधेयक के संबंध में ज्ञापन सौंपा।



ज्ञापन में मांग की गई कि संसद एवं राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण जनगणना और परिसीमन से जोड़े बिना, अपने मूल स्वरूप में तत्काल लागू कराया जाए। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि महिला आरक्षण को किसी अन्य प्रक्रिया से जोड़ने के कारण इसके क्रियान्वयन में अनावश्यक विलंब हो रहा है।

इस अवसर पर विधायक अमिताभ बाजपेयी ने कहा कि महिलाओं को राजनीतिक प्रतिनिधित्व मिलना लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि ज्ञापन में उठाई गई मांगों को उचित स्तर पर प्रमुखता से रखा जाएगा तथा महिलाओं के अधिकारों और सम्मान से जुड़े हर मुद्दे पर वे सदैव उनके साथ खड़े रहेंगे।

इस दौरान अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की प्रदेश सचिव सीमा कटियार, जिला सचिव नीलम तिवारी, जिला अध्यक्ष सुधा सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।