कार्रवाई के दौरान यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप सिंह, आरआई हर्ष यादव, आरआई अविनाश उमरैया, सूबेदार यशवंत रघुवंशी सहित यातायात पुलिस की टीम मौजूद रही।
डीएसपी यातायात मुकेश कुमार दीक्षित ने बताया कि पिछले एक-दो माह से पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बुलेट एवं अन्य मोटरसाइकिलों में लगाए गए अवैध मॉडिफाइड साइलेंसरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे साइलेंसरों से निकलने वाली तेज और कर्कश आवाज आम नागरिकों, महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों, विद्यार्थियों तथा अस्पतालों के मरीजों के लिए परेशानी का कारण बनती है। साथ ही यह ध्वनि प्रदूषण सड़क पर वाहन चालकों का ध्यान भटकाकर दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ाता है।
अभियान के दौरान अब तक लगभग 1.25 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है तथा 80 अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त कर हटवाए गए हैं। इन्हीं साइलेंसरों का बुधवार को सार्वजनिक रूप से रोड रोलर से नष्टीकरण किया गया, ताकि उनका दोबारा उपयोग न हो सके।
यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर और ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

यातायात पुलिस की अपील:
सभी वाहन चालक अपने वाहनों में केवल कंपनी द्वारा स्वीकृत मूल (ओरिजिनल) साइलेंसर का ही उपयोग करें, किसी भी प्रकार के अवैध मॉडिफिकेशन से बचें तथा यातायात नियमों का पालन कर स्वयं और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।