Type Here to Get Search Results !

स्पीड ब्रेकर बना हादसों की वजह: बाइक सवार गंभीर घायल, क्रिकेटरों ने दिखाई इंसानियत, एमपीईबी की कार से पहुंचाया अस्पताल

बेगमगंज ।   रायसेन जिले के बेगमगंज से एक चिंताजनक मामला सामने आया है। रामनगर-श्यामनगर से हिदायतपुर की ओर जा रहा एक बाइक सवार स्वामी विवेकानंद कॉलेज के पास सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर को समय रहते नहीं देख सका। अचानक ब्रेक लगाने के प्रयास में बाइक फिसल गई, जिससे चालक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।



हादसे के तुरंत बाद पास में स्थित क्रिकेट अकादमी में अभ्यास कर रहे युवाओं ने मानवता का परिचय देते हुए घायल की मदद की। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एमपीईबी की कार में सवार मो. आमिर को रोककर घायल को तत्काल बेगमगंज सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।



स्थानीय लोगों का कहना है कि इस स्पीड ब्रेकर पर किसी प्रकार की पेंटिंग, रिफ्लेक्टर या चेतावनी संकेत नहीं लगाए गए हैं। यही वजह है कि यहां आए दिन वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं।

क्षेत्रवासियों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि स्पीड ब्रेकर पर जल्द से जल्द सफेद पट्टियां, रिफ्लेक्टर और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।