Type Here to Get Search Results !

नानचाकू एसोसिएशन आफ उत्तर प्रदेश के चेयरमैन वीरेंद्र गुलाटी की घोषणा-हर संभव मदद करके शिखर पर ले जाएंगे नानचाकू खेल को

  • नानचाकू एसोसिएशन आफ उत्तर प्रदेश के चेयरमैन पद पर वीरेंद्र गुलाटी (कपड़ा व्यापार मंडल के अध्यक्ष) को सर्वसम्मति से चुना गया, पदभार ग्रहण संपन्न


कानपुर। नानचाकू एसोसिएशन आफ उत्तर प्रदेश के चेयरमैन पद पर वीरेंद्र गुलाटी (कपड़ा व्यापार मंडल के अध्यक्ष) को सर्वसम्मति से चुना गया। यह निर्वाचन प्रक्रिया दादा नगर स्टेट में संपन्न की गई। इसी मौके पर नानचाकू एसोसिएशन आॅफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष मालिक विजय कपूर द्वारा उनको शपथ ग्रहण कराया गया।
 


इस अवसर पर नानचाकू एसोसिएशन आफ इंडिया के महासचिव एवं फाउंडर बाबुल वर्मा, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सुरेश कुमार पुरी, उत्तर प्रदेश के महासचिव योगेन्द्र कुमार शर्मा, उत्तर प्रदेश की कोषाध्यक्ष शालिनी गुप्ता, नरेश पंजाबी, एके श्रीवास्तव, नरेश वरमानी, अनूप कुशवाहा, यशपाल सचान, शुभ आशीष भट्टाचार्य, अशोक गांधी, कानपुर के चेयरमैन अंश चंदेल ,आशुतोष गुप्ता एवं अथर्ववीर सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।



चेयरमैन का पदभार ग्रहण करने के बाद वीरेंद्र गुलाटी ने नानचाकू एसोसिएशन आफ उत्तर प्रदेश को हर संभव मदद करने और उत्तर प्रदेश में नानचाकू खेल को शिखर पर ले जाने का आश्वासन दिया और सभी पदाधिकारी सहित उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।