- नालों के चोक होने से घरों में पानी भरने के बाद जान बचाने रहवासियों ने छतों पर ली शरण
- जेसीबी की मदद से चोक नालों को खुलवाने के बाद धीरे-धीरे कम हो सका बरसात का पानी

कानपुर (वेद गुप्ता) । वर्षा पूर्व होने वाली नालों की सफाई की पोल तब खुल गई, जब नालों के चोक होने से बारिश का पानी नहीं निकल सका और जलभराव हो गया। आलम यह था कि जाजमऊ इलाके में नालों का गंदा पानी घरों में घुस गया, जिससे जान बचाने रहवासियों को छतों पर शरण लेनी पड़ी। बाद में रेस्क्यू टीमों ने लोगों को बाहर निकाला।
दरअसल आज दिनांक 28 जुलाई 2026 को समय लगभग 17.25 बजे मिनी कंट्रोल के माध्यम से जाजमऊ क्षेत्र में बारिश के बाद जलभराव से घरों में पानी भर जाने एवं लोगो के फंसे होने की सूचना मिली। इसके बाद सीएफओ के निर्देशन में फायर स्टेशन जाजमऊ के साथ ही अन्य फायर स्टेशनों की रेस्क्यू यूनिट तत्काल रवाना होकर घटनास्थल पहुंची।
यहां पहुंचकर रेस्क्यू टीमों ने देखा कि नई बस्ती रैदास नगर निकट डिफेंस कालोनी जाजमऊ में लगातार बारिश एवं नाले के चोक होने के कारण हुए जलभराव से घरों में पानी भर गया था। ऐसे में घबराहट में लोग घरों से निकलकर छतों पर आ गए थे।
यहां पहुंचकर रेस्क्यू टीमों ने देखा कि नई बस्ती रैदास नगर निकट डिफेंस कालोनी जाजमऊ में लगातार बारिश एवं नाले के चोक होने के कारण हुए जलभराव से घरों में पानी भर गया था। ऐसे में घबराहट में लोग घरों से निकलकर छतों पर आ गए थे।
इस पर रेस्क्यू यूनिट द्वारा तत्काल पानी में उतरकर छतों एवं घरों में फंसे लोगों को एक-एक कर सकुशल बाहर निकाल लिया गया। लगभग 20 लोगों का सफल रेस्क्यू किया गया, जिसमें महिलाएं, छोटे बच्चे आदि शामिल थे। इनमें कई को स्ट्रेचर पर बाहर लाना पड़ा। घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस मौजूद थी। इसके साथ ही जेसीबी की मदद से चोक नाले को खुलवाने का कार्य किया गया, जिससे जलभराव का स्तर भी कम हो गया है।
