कैट के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन ने कहा कि व्यापारी एवं उद्योगपतियों के साथ मिलकर वे शासन से समन्वय बनाकर व्यापार को सुगम और सरल बनाने हेतु कार्य करेंगे साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में इजी ऑफ डूइंग विजनिस की भावना को मानते हुये सभी विभागों से आग्रह करेंगे कि वे भारत को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में व्यापारी एवं उद्योगपतियों की मदद करें।
कैट मध्यप्रदेश की नई टीम घोषित: भूपेन्द्र जैन अध्यक्ष, धर्मेन्द्र शर्मा प्रदेश मीडिया प्रभारी बने
जुलाई 28, 2026
नई दिल्ली/ भोपाल। राष्ट्रीय व्यापारिक संस्था कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) मध्यप्रदेश की नवीन टीम की घोषणा गत दिनों कैट की राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक नई दिल्ली में आयोजित की गई, उसमें हुई। कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी.भरतिया एवं राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद प्रवीन खण्डेलवाल ने घोषणा की, कि भूपेन्द्र जैन ग्वालियर कैट मध्यप्रेदश के अध्यक्ष होंगे, रमेश गुप्ता इन्दौर महामंत्री बनाये गये हैं। जबकि प्रदेश मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र शर्मा भोपाल को मनोनीत किया गया है।
कैट मध्यप्रदेश की नई टीम में सुनील अग्रवाल भोपाल चैयरमैन, गोविन्द असाटी छतरपुर संयुक्त अध्यक्ष, राजकुमार गुप्ता प्रिन्स ग्वालियर प्रदेश संगठन महामंत्री बनाये गये हैं। शीघ्र ही भूपेन्द्र जैन कैट के प्रदेश कार्यालय भोपाल में अपना पदभार ग्रहण करेंगे।