Type Here to Get Search Results !

व्यापारी संघ ने किया कृषि मंडी भारसाधक का अभिवादन, मंडी की समस्याओं के निराकरण की मांग रखी

बेगमगंज ।  कृषि उपज मंडी समिति की भारसाधक व एसडीएम सुश्री प्रियंका भलावी का आज अनाज , दलहन , तिलहन व्यापारी संघ के द्वारा अभिवादन किया गया और कृषि उपज मंडी में व्याप्त समस्याओं और व्यापारियों , किसानों को सुविधाएं उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया।


आज व्यापारी संघ के अध्यक्ष संजय मुणोत, धर्मेंद्र जैन, सुरेश राय, प्रवीण जैन इत्यादि ने कृषि उपज मंडी समिति की भारसाधक अधिकारी व एसडीएम सुश्री प्रियंका भलावी का पुष्पगुच्छ से अभिवादन किया।

इसके साथ ही कृषि मंडी प्रांगण में व्यापारियों के सेड के लिए स्थान आवंटन एवं अन्य समस्याओं के संबंध में उन्हें अवगत कराते हुए व्यापारियों सहित किसानों के हित में सुझाव देते उन पर अमल करने की गुहार लगाई।

भारसाधक अधिकारी सुश्री प्रियंका भलावी ने व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि व्यापारियों एवं किसानों के हित में जो भी काम होगा उसे जरूर पूरा कराया जाएगा और उन्होंने निश्चय किया है कि कृषि उपज मंडी का कायाकल्प कराकर ही दम लूंगी। वर्तमान में मप्र कृषि मंडी बोर्ड के संचालक बहुत अच्छे और कर्मठ अधिकारी है उनसे भी सहयोग लेकर वह हरेक समस्या का समाधान करेंगी।