- जीआरपी और रेल रक्षा समिति ने मादक पदार्थों से होने वाले शारीरिक, मानसिक, आर्थिक, सामाजिक, पारिवारिक दुष्परिणामों के बारे में जानकारी देकर जागरुक किया

भोपाल। नशे से दूरी है जरूरी 2.0 जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत बुधवार को थाना जीआरपी भोपाल तथा रेल रक्षा समिति के सदस्य एवं कुली, वेंडर्स तथा आटो ड्राइवर्स के साथ ही आम जनता ने नशा विरोधी रैली निकाली, जोकि आकर्षण का केंद्र बन गई।
भोपाल रेलवे स्टेशन के साथ प्लेटफॉर्म पर रैली निकाल कर आमजन को मादक पदार्थों के बारे में जानकारी दी। साथ ही विभिन्न प्रकार के नशा के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, आर्थिक एवं सामाजिक तथा पारिवारिक, दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। ज्ञात हो कि इस अभियान की शुुरुआत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में साफ कहा है कि नशे के खिलाफ जीरो टालरेंस वाली नीति अपनाई जाएगी और नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
रेल यात्रियों से किया गया स्टेशन पर संवाद
नशा विरोधी जागरुकता रैली के दौरान पंपलेट वितरण कर कुलियों, वेंडरों, यात्रियों, आम नागरिकों, युवाओं, महिलाओं एवं सामान्य व्यक्तियों से संवाद स्थापित कर उन्हें नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया। स्टेशन पर जीआरपी थाना प्रभारी टीआई जहीर खान ने समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सभी से सहयोग की अपील की। इस दौरान यात्रियों ने कुछ सवाल किए, जिस पर समाधान कारण जवाब दिए गए। खासकर युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए सचेत किया गया।
अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की शपथ ली
मध्यप्रदेश शासन एवं पुलिस मुख्यालय के नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान को सफल बनाने हेतु अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने की शपथ ली गई। शपथ लेने के दौरान सभी को सचेत किया गया कि यह अभियान सिर्फ सरकारी खानापूर्ति नही है, बल्कि जनअभियान है, जिससे समाज सुधार होना है। इसलिए सभी तन्मयता से इसमें शामिल होकर आगे बढ़ाएं।

नशा विरोधी अभियान में निभा रहे सक्रिय भूमिका
पुलिस अधीक्षक रेल अंकित जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतू डावर, उप पुलिस अधीक्षक रामसनेही चौहान, निरीक्षक जहीर खान, उप निरीक्षक अमित शर्मा, श्वेता सोमकुंवर, सहायक उप निरीक्षक कमल मालवी बृजेश शर्मा, प्रधान आरक्षक राजेश शर्मा, कैलाश कुशवाहा, दीपक खेड़कर, सतीश, रंजीत कुमार, जानकी रमन पांडे, अनुप जाट, दीपक अहिरवार, प्रधान आरक्षक अमित सक्सेना कैलाश जाटव हरिओम द्विवेदी राजू क्लिप महेंद्र त्रिपाठी मल्लिका खान रूपमती आरक्षक अनिरुद्ध आकाश परमार राजेश चक्रवर्ती महिला आरक्षक ज्योति वर्मा, सरगम अखिलेश एवं संचित बानो, स्वाति श्वेता नागतोड़े, रेलवे स्टेशन भोपाल के कुली रावण, जोगिंदर सिंह, आॅटो चालक मकसूद खान, देवेंद्र, नसीम खान, आमिर खान, राजू एवं सफाई कर्मचारी रूपराम, छोटेलाल रिकी राम आदि शामिल हैं।