- फिल्म एक्सपो इंडिया 2026 में देश-विदेश से 1 लाख से डेढ़ 1.5 लाख से अधिक आगंतुकों के शामिल होने की संभावना है, जिनमें फिल्म निर्माता, निर्माता, सह-निर्माता, निर्देशक, लेखक, अभिनेता, वितरक, ओटीटी प्लेटफॉर्म, सिनेमा प्रदर्शक, तकनीकी कंपनियां, निवेशक, कॉर्पोरेट प्रतिनिधि, विद्यार्थी और फिल्म प्रेमी शामिल होंगे
मुंबई/नई दिल्ली । भारत के फिल्म, मीडिया, मनोरंजन और क्रिएटिव उद्योगों को एक साझा मंच पर लाने के उद्देश्य से फिल्म एक्सपो इंडिया 2026 का आयोजन आगामी 26 से 30 अगस्त तक दिल्ली के प्रतिष्ठित भारत मंडपम में किया जाएगा, जो देश के सबसे बड़े और महत्वाकांक्षी फिल्म एवं मनोरंजन उद्योग सम्मेलनों में से एक माना जा रहा है। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा तथा सांसद मनोज तिवारी का जहां समर्थन और मार्गदर्शन प्राप्त है, वहीं महाराष्ट्र टूरिज्म और मेघालय टूरिज्म इस पहल को सहयोग प्रदान कर रहे हैं।
इस भव्य पहल का नेतृत्व प्रसिद्ध अभिनेता एवं उद्यमी विंदु दारा सिंह तथा एक्सहोबज़ प्राइवेट लिमिटेड की निदेशक ज्योति यादव कर रहे हैं, जबकि इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन (भारत मंडपम) इस आयोजन के सह-आयोजक हैं। इसका उद्देश्य फिल्म निर्माताओं, कंटेंट क्रिएटर्स, कलाकारों, शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी विभागों, स्टार्टअप्स, कॉर्पोरेट जगत और मनोरंजन प्रेमियों को एकीकृत मंच प्रदान करना है।
फिल्म और मीडिया जगत की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों ने इस आयोजन को अपना समर्थन दिया है, जिनमें दीपक मुकुट, मनोज जोशी, मुकेश ऋषि, मुकेश छाबरा, मनोज त्यागी, विशाल चैनानी, योगेश लखानी, डॉ संदीप मारवाह, तथा प्रसार भारती, इनक्रेडिबल इंडिया और स्टार्टअप इंडिया के प्रतिनिधि शामिल हैं। इस आयोजन को इंप्पा, फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया, मोशन पिक्चर एसोसिएशन, सिंटा,आईसीएआई, एमसीएआई, एसडब्ल्यूए तथा आईसीएमई सहित कई प्रमुख उद्योग संगठनों का सहयोग प्राप्त है।
इसके अतिरिक्त नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा, फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन व्हिस्टलिंग वुड्स इंटरनेशनल, मारवाह स्टूडियो तथा इंदिरा गांधी नेशनल सेंटर फॉर द आर्ट्स जैसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक संस्थानों की भागीदारी इस आयोजन को प्रतिभा, शिक्षा, नवाचार और व्यवसाय का अनूठा संगम बनाएगी।
फिल्म एक्सपो इंडिया 2026 में देश-विदेश से लगभग 1 लाख से डेढ़ 1.5 लाख से अधिक आगंतुकों के शामिल होने की संभावना है, जिनमें फिल्म निर्माता, निर्माता, सह-निर्माता, निर्देशक, लेखक, अभिनेता, वितरक, ओटीटी प्लेटफॉर्म, सिनेमा प्रदर्शक, तकनीकी कंपनियां, निवेशक, कॉर्पोरेट प्रतिनिधि, विद्यार्थी और फिल्म प्रेमी शामिल होंगे।
पांच दिवसीय इस आयोजन में प्रदर्शनियां, कॉन्फ्रेंस, नेटवर्किंग फोरम, फिल्म टेक्नोलॉजी शोकेस, स्टार्टअप पहल, कौशल विकास सत्र, सांस्कृतिक कार्यक्रम और बिजनेस मैचमेकिंग गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिनका उद्देश्य भारत को वैश्विक मनोरंजन और कंटेंट निर्माण केंद्र के रूप में और अधिक सशक्त बनाना है।
आयोजकों के अनुसार, फिल्म एक्सपो इंडिया 2026 भारत की “ऑरेंज इकोनॉमी” अर्थात संस्कृति, मीडिया, नवाचार और बौद्धिक संपदा आधारित रचनात्मक अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस विज़न के अनुरूप है, जिसमें भारत की रचनात्मक उद्योगों को सशक्त बनाना, रोजगार सृजन को बढ़ावा देना, उद्यमिता को प्रोत्साहित करना और भारत को वैश्विक कंटेंट एवं सांस्कृतिक शक्ति के रूप में स्थापित करना शामिल है।
भारतीय फिल्म और मनोरंजन उद्योग की संपूर्ण वैल्यू चेन की भागीदारी के साथ, फिल्म एक्सपो इंडिया 2026 रचनात्मकता के उत्सव, सहयोग के विस्तार और नए व्यावसायिक अवसरों के निर्माण का एक ऐतिहासिक मंच बनने जा रहा है।