Type Here to Get Search Results !

महंगाई भत्ता सीपीसीटी 100% वेतन देने, कैशलेस इलाज को लेकर मंत्रालय सहित प्रदेश में हुआ प्रदर्शन

  • मांगो का शीघ्र निराकरण न होने पर राजधानी भोपाल में नवंबर में करेंगे बड़ा आंदोलन.
भोपाल ।   तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के महामंत्री उमाशंकर तिवारी ने बताया कि अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों की तरह प्रदेश में कार्यरत एवं सेवानिवृत्ति कर्मचारीयों को 8 महीने बीतने के बाद भी अभी तक महंगाई भत्ता/राहत नहीं दी है महंगाई का सामना करने के लिए 2% महंगाई भत्ता महंगाई राहत 1 जनवरी 2026 से प्रदान करने,नवनियुक्त कर्मचारियों को 3 वर्ष तक 70 80 90% का बंधन हटाने,अनुकंपा नियुक्ति में सीपीसीटी की बाध्यता समाप्त करने,कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने ई-अटेंडेंस समाप्ति की मांगों के संबंध में प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों के साथ भोपाल में मंत्रालय पर प्रदर्शन कर भोपाल जिला अध्यक्ष मोहम्मद सलीम द्वारा मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम पर ज्ञापन सौंपा गया।


 इस अवसर पर हुई सभा को कार्यकारी अध्यक्ष विजय रघुवंशी संरक्षक मोहन अय्यर,एल एन कैलाशिया,एस एस रजक,कोषाध्यक्ष श्री एस एल पंजवानी,महामंत्री उमाशंकर तिवारी सहित विभिन्न विभागों के समिति अध्यक्षों ने कर्मचारियों की उचित मांगों को लेकर अपने विचार रखे विभागीय समिति के अध्यक्ष डॉ अतुल दुबे, दामोदर आर्य,आशुतोष शुक्ला, जय विंद सोलंकी,मोहन कुशवाहा,आलोक तिवारी, सुरेश बाथम,राजेश तिवारी,आरिफ अली,अवतार सिंह पवन कुमार मिश्रा,आशीष आर्य,अजय शर्मा,साहबराव गायकवाड, श्रीनिवास मिश्रा,भगवान दास डोंगरे,राजकुमार चौरसिया,सुनील कुमार पाहुजा,अभिनंदन दास,मनोज शर्मा,अरुण सोनी उपस्थित थे।