- झाबुआ के रायपुरिया में पुलिस की त्वरित कार्रवाई से नवजात को समय पर मिला उपचार
झाबुआ । मध्यप्रदेश पुलिस केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि संकट में फंसे प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा और जीवन रक्षा को भी सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। इसी मानवीय संवेदनशीलता का उदाहरण झाबुआ जिले के रायपुरिया थाना क्षेत्र में सामने आया, जहां कुएं के पास लावारिस हालत में रोते हुए मिले एक नवजात शिशु को पुलिस टीम ने तत्काल अपने संरक्षण में लेकर अस्पताल पहुंचाया।
18 अगस्त को थाना रायपुरिया पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम देवली में कुएं के पास एक नवजात शिशु रोता हुआ मिला है। सूचना मिलते ही थाना रायपुरिया प्रभारी निरीक्षक श्रीमती गीता जाटव पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचीं। पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए नवजात को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया और पुलिस वाहन से अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया। पुलिस की तत्परता के कारण नवजात को समय पर चिकित्सकीय सहायता मिल सकी।
रायपुरिया पुलिस द्वारा नवजात की सुरक्षा एवं उपचार को प्राथमिकता देते हुए मामले में प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा नवजात को लावारिस अवस्था में छोड़ने से संबंधित तथ्यों का पता लगाने तथा घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

मध्यप्रदेश पुलिस की यह कार्रवाई “देशभक्ति–जनसेवा” के मूल मंत्र को चरितार्थ करती है, जहां एक असहाय नवजात के लिए पुलिस ने संवेदनशीलता, तत्परता और मानवीय कर्तव्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समय पर जीवनरक्षक सहायता उपलब्ध कराई।