Type Here to Get Search Results !

बेगमगंज के 18 टॉपर स्टूडेंट्स को केंद्रीय मंत्री शिवराजसिंह ने लेपटॉप देकर सम्मानित किया

बेगमगंज ।  प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर की अग्रेणी शैक्षणिक संस्था सेंट थॉमस कान्वेंट हॉयर सेकंडरी स्कूल के कक्षा 10 वी एवं 12 वी के सबसे ज्यादा 13 स्टूडेंट्स सर्वाधिक अंक अर्जित करके जिले में टॉपर रहे। जबकि दूसरे स्थान पर शासकीय संदीपिनी विद्यालय बेगमगंज एवं सुनवाहा रहे।


ऐसे प्रतिभाशाली स्टूडेंट्स को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण ओर ग्रामीण विकास मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने सम्मानित करते हुए प्रोत्साहित करने के लिए लेपटॉप प्रदान किए।

सेंट थॉमस कॉन्वेंट हॉयर सेकंडरी स्कूल के कक्षा 10 वीं के प्रतिभाशाली स्टूडेंट्स में नमन जैन , कनिष्का लोधी , अबीर जैन एवं  12 वीं के रुपाली गोंड , समृद्धि नेमा , नैनशी बुंदेला , योगेश यादव , अदिति ठाकुर , आन्या ठाकुर , मयंक साहू , श्रेया यादव , अंतेल जैन , मोक्ष यादव ओर शासकीय संदीपिनी विद्यालय के कक्षा 12 वीं के राजेंद्र लोधी , कल्याणी दांगी व ग्राम सुनवाहा शासकीय हॉयर सेकंडरी स्कूल की आयुषी दांगी जिले में सर्वाधिक अंक अर्जित करके टॉप पर रही।

जिन्हें जिले के अन्य विद्यालयों के टॉपर स्टूडेंट्स सहित बेगमगंज तहसील के उक्त स्टूडेंट्स को जिला स्तरीय कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा उत्साहवर्धन करते हुए पुरुस्कार स्वरूप लेपटॉप देकर सम्मानित किए जाने पर पूर्वमंत्री रामपाल सिंह , विधायक देवेंद्र पटेल , भाजपा अध्यक्ष व पार्षद अजय जाट , हिंदू उत्सव समिति पूर्व अध्यक्ष व सेंट थॉमस कान्वेंट स्कूल पीटीआई अध्यक्ष डॉ.जितेंद्र सिंह तोमर , प्राचार्या सिस्टर मरीना , शिक्षक मनोज शर्मा , संदीपिनी विद्यालय प्राचार्य ब्रजेश सिंह चौहान , बीईओ राजेंद्र श्रीवास्तव इत्यादि सहित अन्य जनप्रतिनिधियों , समाजसेवियों द्वारा सभी स्टूडेंट्स का स्वागत करते हुए बधाई देकर उनको उज्जवल भविष्य का आर्शीवाद दिया।