- व्यापार, स्वदेशी, संगठन सशक्तिकरण एवं विकसित भारत के संकल्प को लेकर हुई व्यापक चर्चा
भोपाल। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा आज भोपाल में मध्यप्रदेश के सभी जिलों के लगभग 250 प्रमुख व्यापारी नेताओं एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों का भव्य राज्य स्तरीय व्यापारी सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन का उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किया। इस अवसर पर चांदनी चौक से सांसद एवं कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल, कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भरतिया, राष्ट्रीय चेयरमैन बृजमोहन अग्रवाल, कैट मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र शर्मा सहित अनेक वरिष्ठ व्यापारी नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिया गया “वोकल फॉर लोकल” का मंत्र केवल एक आर्थिक अभियान नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का राष्ट्रीय आंदोलन है। उन्होंने कहा कि भारतीय उत्पादों के उपयोग और प्रचार से देश के कारीगरों, लघु उद्योगों, स्टार्टअप्स तथा व्यापारिक समुदाय को नई शक्ति मिलती है।
सांसद एवं कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि नई दिल्ली के भारत मंडपम में 12 से 15 अगस्त तक आयोजित भारतीय व्यापार महोत्सव ने देश के व्यापारिक इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा है। उन्होंने कहा कि इस महोत्सव के माध्यम से देश-विदेश के व्यापारिक प्रतिनिधियों, उद्यमियों और उद्योग जगत को एक बड़ा मंच मिला तथा हजारों करोड़ रुपये के व्यापारिक अवसर उत्पन्न हुए।
कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भरतिया ने संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए कहा कि कैट को देश के सबसे मजबूत व्यापारी संगठन के रूप में और अधिक सशक्त बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक जिम्मेदारियों का प्रभावी निर्वहन करने तथा व्यापारिक समुदाय की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने का आह्वान किया।
कैट के राष्ट्रीय चेयरमैन बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि आने वाले वर्षों में भारतीय उत्पादों के उपयोग और प्रचार-प्रसार को जनआंदोलन का स्वरूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं के प्रति उपभोक्ताओं का बढ़ता विश्वास भारत की आर्थिक मजबूती का आधार है।
कैट मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन ने राज्य के व्यापारियों और व्यापारिक संगठनों का आह्वान करते हुए कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापारिक संगठनों को और अधिक सक्रिय एवं संगठित करें तथा व्यापारियों को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ें।
कैट मध्यप्रदेश के प्रदेश मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि भोपाल में आयोजित यह सम्मेलन मध्यप्रदेश के व्यापारिक समुदाय की एकजुटता और सामूहिक शक्ति का स्पष्ट संदेश है। प्रदेश के लगभग सभी जिलों से 250 प्रमुख व्यापारिक नेताओं की सहभागिता यह दर्शाती है कि प्रदेश का व्यापारी वर्ग अब केवल अपने व्यापारिक हितों तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वदेशी, आत्मनिर्भर भारत, रोजगार सृजन और विकसित भारत के निर्माण में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार है।
श्री शर्मा ने कहा कि व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। आज आवश्यकता है कि छोटे और मध्यम व्यापारियों को तकनीक, डिजिटलीकरण, ई-कॉमर्स और नए बाजारों से जोड़ा जाए। कैट मध्यप्रदेश “वोकल फॉर लोकल” और “लोकल टू ग्लोबल” की भावना को प्रदेश के हर बाजार तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार उपलब्ध कराने और व्यापारियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से सरकार तक पहुंचाने के लिए कैट लगातार कार्य करेगा।

सम्मेलन में मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से आए व्यापारिक प्रतिनिधियों ने व्यापार, कराधान, डिजिटलीकरण, ई-कॉमर्स, स्वदेशी उत्पादों के प्रोत्साहन तथा व्यापारिक संगठनों की भूमिका से जुड़े अनेक विषयों पर विचार-विमर्श किया और व्यापार एवं अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।