- अन्ना नगर से रथयात्रा को सहकारिता एवं खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग और महापौर मालती राय ने किया शुभारंभ
- वार्ड-59 के पालक छविलाल विश्वकर्मा, मंडल मंत्री राजेश वर्मा, संयोजक साहिल खान की टीम ने संभाली व्यवस्थाएं
रथयात्रा का शुभारंभ अन्नानगर स्थित संत रविदास के मंदिर से हुआ। इस मौके पर सहकारिता और खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने सामाजिक एकता और धार्मिक गुरूओं के किए गए कार्यों को याद किया। उन्होंने कहा कि संत रविदास महाराज ने जातिभेद को मिटाकर सामाजिक समरसता का मंत्र दिया, जिसमें राष्ट्र की एकता और मानवता का संदेश है।
जयघोष और पुष्पवर्षा के साथ हुआ शुभारंभ
वार्ड-59 के अन्नानगर स्थित संत रविदास मंदिर से संत शिरोमणि रविदास महाराज की रथयात्रा का शुभारंभ हुआ। रथ को फूलों से सजाया गया था, जोकि आकर्षण का केंद्र रहा। वार्ड-59 के पालक छविलाल विश्वकर्मा के अनुसार रथयात्रा अन्नानगर वार्ड-59 से शुरू होकर सुभाष मार्केट, गौतम नगर, रचना नगर होते हुए वार्ड-58 के ओल्ड सुभाष नगर में भ्रमण के बाद प्रभात चौराहा क्रास करके वार्ड-71 के अशोकागार्डन पहुंची। यह रथयात्रा दो दिन तक नरेला विधानसभा में भ्रमण पर रही और विभिन्न मंदिरों और मोहल्लों से गुजरी।
रथयात्रा के आयोजन में इनकी रही सराहनीय भूमिका
वार्ड-59 के पालक छविलाल विश्वकर्मा, मंडल मंत्री राजेश वर्मा, संयोजक साहिल खान, मंदिर समिति के अध्यक्ष चंपालाल निंभोरे, दारा सिंह यादव, सम्राट अशोक मंडल अध्यक्ष संदीप चौकसे, जिला महामंत्री मुकेश राय, जिला महामंत्री प्रदीप शेखावत, वार्ड-59 पार्षद अमिता शुक्रवारे, वार्ड-58 पार्षद राकेश यादव, वार्ड-60 पार्षद शक्ति राव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, नगर निगम कर्मचारी और सामाजिक बंधु शामिल रहे।