खेल प्रतियोगिता का उद्देश्य खिलाड़ियों में खेल भावना और शारीरिक विकास,मानसिक विकास सेहत को बनाए रखना है। पीएमश्री प्राचार्य एनएल बरखरे एवं समस्त स्टाफ ने खेल प्रतियोगिता में भागीदारी की ओर छात्र छात्राओं व खिलाड़ियों ने फिट रहने और नशा मुक्ति की शपथ ली।
ब्लॉक समन्वयक सुभाष रैकवार ने बताया कि हर वर्ष राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष में स्वर्गीय मेजर ध्यानचंद जी के जन्मदिन के उपलक्ष में यह प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। मेजर ध्यानचंद जी हॉकी के जादूगर के नाम से प्रसिद्ध है। शासन की मनसा युवाओं, बृद्ध और खिलाड़ियों में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य रखने लक्ष्य पूरा हो साथ में खेल को बढ़ावा देना है।