- 4 से 5 फीट लंबे और करीब एक फीट गहरे गड्ढे दे रहे हादसों को न्योता, आए दिन बाइक सवार हो रहे स्लिप
सबसे ज्यादा परेशानी सुबह स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को उठानी पड़ रही है। गड्ढों में भरे पानी के बीच से गुजरने के दौरान कई बार वाहनों के पहियों से पानी उचटकर बच्चों की यूनिफॉर्म खराब कर देता है। वहीं पैदल राहगीरों को भी पानी और कीचड़ के बीच से निकलना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की खराब हालत को लेकर कई बार जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों का आरोप है कि एमपीआरडीसी के अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है।
रहवासियों ने संबंधित विभाग से सड़क के गड्ढों को तत्काल भरवाने और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि वाहन चालकों, स्कूली बच्चों और राहगीरों को राहत मिल सके तथा संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके।