कार्यक्रम के दौरान कानपुर की बेटी डॉ. नितिशा मल्होत्रा ने देश की विख्यात ज्योतिष मार्तंड के रूप में अपने असाधारण योगदान के लिए 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' हासिल कर कानपुर का नाम रोशन किया है।
इस सम्मान से न केवल उन्होंने लखनऊ के भव्य मंच पर अपनी चमक बिखेरी, बल्कि अपनी जन्मभूमि और कर्मभूमि कानपुर का गौरव भी पूरे प्रदेश में बढ़ाया। सम्मान पाकर गौरवान्वित डॉ. नितिशा मल्होत्रा ने भी शिष्टाचार और सम्मान की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता सिंह चौहान का सप्रेम सम्मान किया।
डॉ. नितिशा मल्होत्रा का संबोधन
मंच से हुंकार भरते हुए कानपुर की इस होनहार बेटी ने कहा:"आज के दौर में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। चाहे आसमान में फाइटर प्लेन उड़ाना हो, सीमा पर देश की रक्षा करनी हो, या खेल के मैदान में तिरंगा लहराना—नारी हर जगह अग्रणी है। कॉर्पोरेट से लेकर राजनीति तक, नेतृत्व हमारे हाथ में है।"लेकिन डॉ. नितिशा ने केवल उपलब्धियों पर ही बात नहीं की, बल्कि समाज को आईना दिखाते हुए कहा कि असली सशक्तिकरण अभी बाकी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि असली आजादी और सशक्तिकरण तब माना जाएगा जब:हर बेटी बिना किसी डर के उच्च शिक्षा प्राप्त कर सके।महिलाओं को हर क्षेत्र में समान काम के लिए समान वेतन मिले।और सबसे महत्वपूर्ण, देश के बड़े नीतिगत फैसलों में महिलाओं की बराबरी की हिस्सेदारी हो।