Type Here to Get Search Results !

जर्दे का गुटखा नहीं देने पर किसान पर जानलेवा हमला, गंभीर अवस्था में भोपाल रेफर

बेगमगंज।  थाना क्षेत्र के ग्राम कस्बा चौका में खेत से चारा काटकर नमाज़ पढ़ने गांव वापस आ रहे किसान शारिक मंसूरी पर गांव के ही सुनील महाराज ने हसिए से जानलेवा हमला कर गंभीर घायल कर दिया। परिजन घायल को सिविल अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर कर दिया।
 

आपको बता दे की आरोपी सुनील महाराज ने घायल से जर्दे का गुटका मांगाE घायल ने कहा कि हम गुटका नहीं खाते हमारे पास नहीं है जिस पर से विवाद बड़ा और आरोपी ने घायल के हाथ से हसिया छुड़ा कर उसके सिर व हाथ पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। सूचना पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।