Type Here to Get Search Results !

42 वर्षों की उत्कृष्ट शासकीय सेवा के बाद व्याख्याता पद से सेवानिवृत्त हुए राजेश कुमार पाण्डे को भावभीनी विदाई

बेगमगंज ।  शा. उ. मा. विद्यालय सुनेहरा में पदस्थ व्याख्याता  राजेश कुमार पाण्डे के सेवानिवृत्त होने पर विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। श्री पाण्डे ने लगभग 42 वर्षों की दीर्घ, उत्कृष्ट एवं समर्पित शासकीय सेवा पूर्ण की। समारोह में सहकर्मियों, कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों, शिक्षकों एवं गणमान्य नागरिकों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।



राजेश कुमार पाण्डे की प्रथम नियुक्ति 28 नवंबर 1984 को शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम मोहिया में हुई थी। वर्ष 2001 में उनकी कार्यकुशलता एवं नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें जनशिक्षक का दायित्व सौंपा गया। वर्ष 2011 में उन्होंने शा. उ. मा. विद्यालय सुनेहरा में सेवाएं प्रारंभ कीं और लंबे समय तक विद्यार्थियों एवं सहकर्मियों का मार्गदर्शन करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया ।

श्री पाण्डे को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए विभिन्न अवसरों पर सम्मानित किया गया। वर्ष 2010 में उन्हें उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में सम्मान प्राप्त हुआ। वर्ष 2011 में जनगणना कार्य में उत्कृष्ट योगदान तथा वर्ष 2023 में विधानसभा निर्वाचन कार्य में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें जिला स्तर पर सम्मानित किया गया।

शिक्षकीय दायित्वों के साथ-साथ श्री पाण्डे ने कर्मचारी हितों के लिए भी सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने मप्र राज्य सरकारी कर्मचारी संघ की जिला शाखा रायसेन में शिक्षा प्रकोष्ठ प्रमुख एवं जिला कोषाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया। वर्तमान में वे मप्र राज्य सरकारी कर्मचारी संघ, भोपाल संभाग के उपाध्यक्ष के रूप में कर्मचारी समस्याओं के समाधान एवं संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे है।

विदाई समारोह में वक्ताओं ने श्री पाण्डे की सरलता, कर्मठता, कार्यकुशलता, संगठनात्मक क्षमता तथा कर्मचारी हितों के प्रति समर्पण की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने अपने सेवाकाल में शिक्षा एवं कर्मचारी हितों के लिए जिस निष्ठा और समर्पण से कार्य किया, वह आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी रहेगा। उनकी सेवाएं, अनुभव एवं मार्गदर्शन लंबे समय तक स्मरणीय रहेंगे।



समारोह में मप्र राज्य कर्मचारी संघ भोपाल अध्यक्ष हेमंत श्रीवास्तव,संभागीय सचिव विजय रैकवार,   जिला अध्यक्ष शरद शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगदीश लोधी, पूर्व नपाध्यक्ष  मलखान सिंह जाट,  राकेश भार्गव, कमल सिंह,  उमाशंकर पांडेय,  सेवानिवृत्त शिक्षक, जिला संगठन मंत्री एवं पूर्व जिला अध्यक्ष मान सिंह लोधी, दीपक सोनी, बलराम विश्वकर्मा , हरि प्रसाद सोनी,तहसील अध्यक्ष सिलवानी महेंद्र शर्मा,  नवल साहू, अशोक शर्मा, ऋषिराज शर्मा,  मोहन कुशवाहा, दीपक कटारे, देवी सिंह, दंगल सिंह प्राचार्य सुनेहरा, भानु प्रताप, जगदीश ठाकुर, देवी सिंह लोधी , मनोज वर्मा, हरि मोहन,  संतोष साहू, कोमल नायक, सुरेश नायक, जीवन सिंह लोधी, नंदन चौबे, सुनीता नेमा, वर्षा सेन,  सुनीता शर्मा,नवीता कुशवाहा,पी तिर्की, सहित पदाधिकारी, शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने राजेश कुमार पाण्डे को सेवानिवृत्ति पर शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखी एवं आनंदमय जीवन की कामना की। समारोह का वातावरण आत्मीय एवं भावुक रहा। उपस्थित जनों ने कहा कि शिक्षा और कर्मचारी हितों के क्षेत्र में श्री पाण्डे द्वारा दिया गया योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।