Type Here to Get Search Results !

बेगमगंज में वरिष्ठ कांग्रेसजनों, मीडियाकर्मियों का सम्मान हुआ

बेगमगंज ।  संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से बेगमगंज के इतिहास में पहली वरिष्ठ कांग्रेसियों का सम्मान समारोह जलाश गॉर्डन में पूर्व सांसद प्रताप भानु शर्मा के मुख्य आतिथ्य , सिलवानी विधानसभा प्रभारी विजय सिंह लोधी राहतगढ़ एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व विधायक देवेंद्र पटेल के विशेष आतिथ्य तथा मप्र कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री राजेंद्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आयोजित किया गया।                                                                                                                                                                

जिसमें वरिष्ठ कांग्रेसजन सम्मान समारोह में अतिथियों द्वारा कांग्रेस के वरिष्ठजनों में प्रमुख रूप से पूर्व नपाध्यक्ष रमेश पराशर, चांद मियां एडवोकेट, संतोष कंडया, अख्तर लाला, प्रताप सिंह जाट, कन्हैया लाल साहू ज्योति, लक्ष्मण सिंह पटेल, गोविंद सिंह पटेल, डॉ. जेपी पटेल, नरेंद्र जैन, शिवनारायण नीखरा, महेश शर्मा, मूरतसिंह ठाकुर एडवोकेट, बाबू भाई राइन , रेहान खान , ओपी त्रिवेदी एडवोकेट, अरविंद श्रीवास्तव एडवोकेट, सोहन लाल चतुर्वेदी, मंशा राम पंथी, हरिशंकर, मान सिंह कुशवाहा , गोपाल सराठे, पूर्व पार्षद इरशाद बाबू , पार्षद प्रतिनिधिगण क्रमशः अकरम पटेल, शाकिर मंसूरी,जफर शाह खान, अहमद अली, मलखानसिंह गूजर, छोटेलाल लोधी , चिरोंजी लाल , देवी सिंह यादव, अशोक जैन, कैलाश समैया, स्वदेश गुप्ता , बल्लू जैन भाटिया, कृष्णा विश्वकर्मा, राजेन्द्र शिल्पकार, राकेश समैया इत्यादि सहित 350 वरिष्ठजनों एवं पत्रकारों को शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही कांग्रेस नेता मनोज अग्रवाल रायसेन , विजय लोधी राहतगढ़ , राजेंद्र सिंह तोमर , चांद मियां एडवोकेट , विधायक देवेंद्र पटेल एवं पूर्व सांसद प्रताप भानु शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित कर नेताओं , कार्यकर्ताओं संगठन को मजबूती देने ओर जनविरोधी , युवा विरोधी भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकने का आव्हान किया। कार्यक्रम का संचालन पवन दुबे , मनोज अग्रवाल एवं आभार प्रदर्शन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने व्यक्त किया।