- उर्दू अकादमी की निदेशक डॉ नुशरत मेहंदी को मिलेगा राष्ट्रीय भाषा भूषण सम्मान
कार्यक्रम में मुख्य रूप से निराला सृजन पीठ की निदेशक डॉ साधना बलवटे, मुक्तिबोध सृजन पीठ के निदेशक श्री ऋषिकुमार मिश्रा, बाल साहित्य शोध संस्थान की निदेशक डॉ मीनू पाण्डेय तथा पूर्व में भाषा भूषण सम्मान से सम्मानित हो चुके देश के जाने-माने ओजस्वी वक्ता और कवि डॉ कमलेश शर्मा तथा गीत गागर पत्रिका के संपादक कवि दिनेश प्रभात भी शामिल होंगे।
कार्यक्रम पांच सत्रों में आयोजित होगा जिसमें सम्मान समारोह, कवि सम्मेलन के साथ साथ एक चर्चा सत्र होगा जिसमें कार्यक्रम के बीज विषय "साहित्य संस्कृति संस्कार संयम और जेन जी" पर विमर्श किया जायेगा।
प्रति वर्ष दिए जाने वाले " डॉ अन्नपूर्णा भदौरिया साहित्य सृजक सम्मान" इस बार भी पचास से अधिक साहित्यकारो और साहित्य सेवियों को प्रदान किया जायेगा।