Type Here to Get Search Results !

कानपुर होटल ग्रैंड ओयो कर्मचारियों की युवकों से मारपीट की तस्वीरें वायरल

कानपुर (वेद गुप्ता)। थाना फीलखाना अंतर्गत मॉल रोड स्थित होटल ग्रैंड ओयो के कर्मचारियों द्वारा एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। इन तस्वीरों में युवक के पीठ पर डंडों के निशान और शरीर पर गहरे चोट के निशान स्पष्ट रूप से देखे जा सकते हैं।


पीड़ित युवक हाथ में पट्टी बांधे, बदहाल हालत में थाने पहुंचा। इस घटना ने इलाके में काफी हड़कंप मचा दिया है और होटल के कर्मचारियों पर दबंगई के आरोप लगे हैं। मामले की जांच पुलिस कर रही है।