Type Here to Get Search Results !

काकादेव में क्राइम ब्रांच का नशा तस्करों पर शिकंजा, गांजा-स्मैक के साथ चर्चित आरोपी कपाली गिरफ्तार


कानपुर (वेद गुप्ता)।  कानपुर में मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ क्राइम ब्रांच का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में कमिश्नरेट के सेंट्रल जोन के काकादेव थाना क्षेत्र में क्राइम ब्रांच एडीसीपी के नेतृत्व में एसीपी स्वरूप नगर एवं काकादेव थाना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही ने चर्चित गाँजा/स्मैक बिक्री का चर्चित आरोपी को गीता नगर मेट्रो स्टेशन के पास स्थित एक घर से मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से गांजा और स्मैक बरामद की गई है।


यह कार्रवाई एडीसीपी क्राइम सुमित सुधाकर रामटेके के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच टीम ने गुप्त सूचना और तकनीकी सहायता के आधार पर की। पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ के साथ मादक पदार्थों की सप्लाई से जुड़े संभावित नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। गांजा और स्मैक की मात्रा तथा आरोपी की भूमिका से जुड़े अन्य पहलुओं को लेकर पुलिस जांच जारी है।