Type Here to Get Search Results !

नेशनल मास्टर्स चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश के तैराकों का जलवा

  • 22 गोल्ड, 20 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज मेडल की शानदार जीत
  • सेकंड एशियन मास्टर्स चैंपियनशिप के लिए होगा टीम का चयन
बहादुरगढ़ (हरियाणा)। 
मध्यप्रदेश के मास्टर्स तैराकों का जलवा हरियाणा के बहादुरगढ़ में दिनांक 11 से 13 सितंबर 2026 तक आयोजित 22वीं राष्ट्रीय मास्टर्स चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश के तैराकों का जलवा देखने को मिला। इस नेशनल चैंपियनशिप में कुल 22 गोल्ड 19 रजत एवं 08 कांस्य पदक मध्य प्रदेश के तैराकों ने हासिल करके शानदार प्रदर्शन किया।


उल्लेखनीय है कि कर्नाटक के बंगलौर शहर में दिनांक 04 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2026 तक पहली बार आयोजित हो रही दूसरी एशियन मास्टर्स चैंपियनशिप में भाग लेने वाली भारत की टीम का चयन इस प्रतियोगिता में तैराकों के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। ऐसे में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व पक्का माना जा रहा है।

डॉ. विक्रम बाथम और दिलीप जोशी ने सर्वाधिक मैडल जीते

इस प्रतियोगिता में सर्वाधिक मेडल डॉ विक्रम बाथम एवं दिलीप जोशी ने हासिल किए हैं। डॉ विक्रम बाथम ने 04 गोल्ड ओर 02 सिल्वर एवं दिलीप जोशी ने 04 गोल्ड ओर 01 सिल्वर पदक प्राप्त किया है। वही वरिष्ठ तैराक डॉ केसी रैकवार ने 02 गोल्ड ओर 02 सिल्वर मेडल हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

एज ग्रुप मेडले रिले टीम ने अभी तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके गोल्ड मेडल जीता

इस प्रतियोगिता के एज ग्रुप मेडले रिले की टीम ने अभी तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए मध्य प्रदेश को गोल्ड मेडल दिलाया है। इस रिले टीम में डॉ विक्रम बाथम, दिलीप जोशी, अभिनव उपाध्याय एवं केके झा ने अपना वेस्ट टाइम देते हुए यह सफलता प्राप्त की है।

अन्य तैराकों ओर उनके जीते गए पदक

डॉ नेहा बघेल 02 गोल्ड 02 सिल्वर 01 ब्रॉन्ज

श्रीमती कमलजीत अरोरा 03 गोल्ड 01 सिल्वर

सोनल सिसोदिया 01 गोल्ड 02 सिल्वर

अभिनभ उपाध्याय 01 गोल्ड 02 सिल्वर

शुभम उपाध्याय 01 गोल्ड 03 सिल्वर

सुप्रिया जैन 01 गोल्ड 01 सिल्वर

डॉ अंजू गुप्ता 02 गोल्ड 01 सिल्वर

बबीता चोरे 01 गोल्ड 01 ब्रॉन्ज

श्री सुभाष गुप्ता 02 सितम्बर 01 ब्रॉन्ज

श्रीमति नंदा मजूमदार 01 गोल्ड 02 सिल्वर

श्रीमती शुभ्रा गोयल 04 ब्रॉन्ज

हीरा सिलावट 01 सिल्वर

श्रीमती पवी दुबे 01 सिल्वर

दीक्षा सिलावट 01 गोल्ड

भावना बघेल 01 गोल्ड

रमा 01 गोल्ड

संजय बाथम 01 ब्रॉन्ज

के के झा 01सिल्वर