- एलुमनाई एसोसिएशन की प्रथम बैठक में बनी भविष्य की कार्ययोजना — पूर्व छात्रों के अनुभव और विशेषज्ञता का लाभ वर्तमान विद्यार्थियों को दिलाने पर जोर
एलुमनाई एसोसिएशन को पूर्व छात्रों का व्यापक समर्थन मिल रहा है। वर्तमान में 6 संरक्षक सदस्य, 41 आजीवन सदस्य तथा वार्षिक सदस्यों को मिलाकर लगभग 150 पूर्व छात्र एसोसिएशन से जुड़ चुके हैं। आने वाले समय में देश-विदेश में कार्यरत अधिक से अधिक पूर्व छात्रों को इससे जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि देश-प्रदेश तथा विदेशों में विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण दायित्व निभा रहे पूर्व छात्रों को एक मजबूत मंच से जोड़ा जाए, ताकि उनके अनुभव, विशेषज्ञता और संपर्क का लाभ वर्तमान विद्यार्थियों तथा महाविद्यालय के विकास को मिल सके।
उन्होंने कहा कि एलुमनाई एसोसिएशन का उद्देश्य पूर्व छात्रों की सामूहिक शक्ति को संस्थान की प्रगति से जोड़ना है। पूर्व छात्रों के अनुभव और विशेषज्ञता से वर्तमान विद्यार्थियों के लिए शिक्षा, रोजगार, प्रशिक्षण और करियर के नए अवसर तैयार किए जा सकते हैं।
कॉलेज की सचिव एवं भाजपा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष C.A. नीतू सिंह ने कहा कि महाविद्यालय के पूर्व छात्र इसकी सबसे बड़ी पूंजी हैं। उनका अनुभव और सफलता वर्तमान विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का महत्वपूर्ण स्रोत है। कॉलेज प्रशासन एलुमनाई एसोसिएशन के साथ मिलकर विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ व्यावहारिक एवं व्यावसायिक जीवन की चुनौतियों के लिए तैयार करने का प्रयास करेगा।
कार्यक्रम समन्वयक श्याम बाबू गुप्त ने बताया कि बैठक में एलुमनाई एसोसिएशन की आगामी गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। महाविद्यालय के विकास में पूर्व छात्रों के सहयोग और सहभागिता के लिए अलग-अलग स्तर पर योजनाएं तैयार की जाएंगी।
बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय
देश-विदेश में कार्यरत अधिक से अधिक पूर्व छात्रों को एलुमनाई एसोसिएशन से जोड़ा जाएगा।