इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा यमुना नदी के आसपास मौजूद लोगों से बातचीत कर उन्हें संभावित खतरे के प्रति सचेत किया गया। लोगों से अपील की गई कि वे अनावश्यक रूप से नदी के समीप न जाएं, नदी में उतरने से बचें तथा जोखिम वाले स्थानों पर भीड़ एकत्रित न करें। पुलिस द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखते हुए सुरक्षा एवं बचाव की दृष्टि से आवश्यक सतर्कता बरती जा रही है।
लगातार बारिश एवं यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर सजेती पुलिस अलर्ट, संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ाई निगरानी
सितंबर 01, 2026
Tags