Type Here to Get Search Results !

आईआईटी कानपुर में उड़ान कार्यक्रम का समापन

  • रंगारंग समापन समारोह के मुख्य अतिथि बने डीसीपी पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी ने किया प्रतिभाग
कानपुर । आईआईटी कानपुर में आयोजित उड़ान कार्यक्रम का समापन 27 सितंबर 2026 को हुआ। इस रंगारंग समापन समारोह में पुलिस उपायुक्त पश्चिम, कमिश्नरेट कानपुर नगर एस.एम. कासिम आबिदी द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग कर उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं प्रतिभागियों को संबोधित किया गया।


आईपीएस एसएम कासिम आबिदी ने इस मौके पर अपने संबोधन में अनुशासन, लक्ष्य के प्रति समर्पण, निरंतर परिश्रम एवं सकारात्मक सोच के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को अपने लक्ष्यों की दिशा में निरंतर आगे बढ़ने तथा अपनी प्रतिभा एवं क्षमताओं का सकारात्मक उपयोग कर समाज एवं राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।


समापन समारोह के आयोजकों द्वारा पुलिस उपायुक्त पश्चिम एसएम कासिम आबिदीका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। समारोह में आईआईटी कानपुर के अधिकारीगण, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं कार्यक्रम के प्रतिभागी उपस्थित रहे।