- विधायक सुरेंद्र मैथानी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र मैथानी ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जमीनी स्थिति का जायजा लिया और जलभराव से जूझ रहे स्थानीय लोगों से मुलाकात की।
विधायक सुरेंद्र मैथानी ने कहा, "प्रकृति के इस प्रकोप के समय हम पूरी तरह से अपने क्षेत्र की जनता के साथ खड़े हैं। प्रभावित लोगों को हर संभव मदद और राहत पहुंचाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है और विधायक जी के पेयजल के टैंकर बाढ़ प्रभावित इलाक़ों में उपलब्ध करा दिये है जिससे पेयजल की किसी को क़िल्लत न हो ।
करंट के खतरे को देखते हुए बिजली सप्लाई बंद करने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान विधायक ने मौके पर मौजूद प्रशासनिक और विभागीय अधिकारियों को तत्काल राहत और बचाव कार्य चलाने के निर्देश दिए। पानी में करंट उतरने के खतरे को देखते हुए उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में जहां भी बिजली की आपूर्ति जारी है, उसे तुरंत काट दिया जाए ताकि किसी बड़े हादसे को रोका जा सके और नागरिकों को सुरक्षित रखा जा सके। इसके साथ ही जल निकासी के लिए अतिरिक्त पंप लगाने के भी निर्देश दिए गए हैं।