Type Here to Get Search Results !

महापौर प्रतिमा पांडेय खराब सड़कों को लेकर अफसरों से बोली–समयसीमा में मरम्मत हो जाना चाहिए

  • कानपुर में क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर महापौर प्रमिला पांडेय की अहम बैठक

  • PWD, जल निगम, नगर निगम और KESCO के अधिकारी बैठक में रहे मौजूद

  • सड़कों की मरम्मत और विभागों के बीच बेहतर समन्वय को लेकर हुई समीक्षा

  • महापौर ने अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से सड़क मरम्मत के दिए निर्देश


कानपुर (वेद गुप्ता)।  कानपुर में क्षतिग्रस्त और खराब सड़कों को लेकर नगर निगम प्रशासन सक्रिय नजर आ रहा है,,,,नगर निगम मुख्यालय में महापौर प्रमिला पांडेय ने PWD, जल निगम, नगर निगम और KESCO के अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। बैठक में शहर की खराब सड़कों की स्थिति, विभागीय कार्यों के चलते क्षतिग्रस्त हुई सड़कों और उनकी मरम्मत को लेकर समीक्षा की गई। इस दौरान नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


 महापौर ने अधिकारियों से सड़क से जुड़े कार्यों की जानकारी ली और विभागों के बीच बेहतर तालमेल के साथ मरम्मत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि आम जनता को आवागमन में परेशानी न हो। 
फिलहाल महापौर की इस बैठक के बाद शहर की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत को लेकर संबंधित विभाग कितनी तेजी से कार्रवाई करते हैं,,,,यह देखने वाली बात होगी। 
अधिकारियों को दिए गए निर्देशों के बाद अब लोगों को सड़कों की स्थिति में सुधार का इंतजार है,,,,क्षतिग्रस्त सड़कों की स्थिति, संबंधित विभागों के बीच समन्वय और मरम्मत कार्य में तेजी लाने को कहा*



कानपुर शहर में कई जगह सड़कें क्षतिग्रस्त होने के चलते वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है,,,,कहीं सड़क पर गड्ढे हैं तो कहीं पाइपलाइन, बिजली और अन्य विभागीय कार्यों के लिए सड़क खोदे जाने के बाद मरम्मत में देरी की शिकायतें सामने आती रही हैं,,,,इन्हीं समस्याओं को लेकर नगर निगम मुख्यालय में महापौर प्रमिला पांडेय की अध्यक्षता में संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक हुई। 

बैठक में PWD, जल निगम, नगर निगम और KESCO के अधिकारियों के साथ शहर की क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर समीक्षा की गई। अधिकारियों से उन स्थानों की जानकारी ली गई जहां सड़कें खराब हैं,,,,या विभागीय कार्यों के बाद उनकी मरम्मत लंबित है,,,,महापौर ने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर सड़क मरम्मत के कार्यों को तेजी से पूरा कराने के निर्देश दिए। 


वहीं नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय की मौजूदगी में विभागों के बीच समन्वय और सड़क से जुड़े कार्यों की प्रगति पर भी चर्चा हुई। बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि किसी भी विभाग की ओर से सड़क की खुदाई किए जाने के बाद मरम्मत का कार्य लंबित न रहे। 

खराब सड़कों के कारण सबसे ज्यादा परेशानी वाहन चालकों, राहगीरों और स्थानीय लोगों को होती है,,,,ऐसे में बैठक के बाद संबंधित विभागों की जिम्मेदारी तय कर सड़क मरम्मत के काम में तेजी आने की उम्मीद है*