Type Here to Get Search Results !

FMPCCI के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद से की भेंट

  • FMPCCI द्वारा आयोजित किए जाने वाले “विकसित भारत उद्योग व्यापार सम्मेलन” में आमंत्रित किया, मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर हुई चर्चा

नई दिल्ली।
फेडरेशन ऑफ मध्यप्रदेश चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FMPCCI) के प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली स्थित वाणिज्य भवन में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री जितिन प्रसाद से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल में FMPCCI अध्यक्ष हिमांशु खरे, उपाध्यक्ष जयदेव ताम्रकर एवं सचिव प्रवीण आचार्य शामिल थे।


प्रतिनिधिमंडल ने जितिन प्रसाद को FMPCCI द्वारा आयोजित किए जाने वाले “विकसित भारत उद्योग व्यापार सम्मेलन” में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं, औद्योगिक विकास तथा नई तकनीक आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने के विषय पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

FMPCCI अध्यक्ष हिमांशु खरे ने कहा कि मध्यप्रदेश में उद्योग एवं व्यापार के विकास की व्यापक संभावनाएं हैं। प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार, उद्योग जगत तथा निवेशकों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। प्रस्तावित सम्मेलन देशभर के उद्योग एवं व्यापार जगत को मध्यप्रदेश से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंच बनेगा।

उन्होंने बताया कि सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों के प्रमुख चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एवं उद्योग-व्यापार संगठनों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा तथा मध्यप्रदेश में निवेश, औद्योगिक विस्तार और व्यापारिक अवसरों पर चर्चा होगी।