Type Here to Get Search Results !

कोरल लाइफ फेस-2 में भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ माँ भगवती का जागरण

  • हनुमान एवं माँ काली बने कलाकारों ने मोहा मन, जय माता दी जय हनुमान और जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा पूरा परिसर

भोपाल ।  कोरल लाइफ फेस-2 कॉलोनी में माँ भगवती के जागरण का भव्य एवं भक्तिमय आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कॉलोनी के श्रद्धालुओं ने शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त किया और माँ भगवती का आशीर्वाद लिया।


जागरण के दौरान भक्ति गीतों एवं माता रानी के भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कलाकार बने भगवान हनुमान एवं माँ काली ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। इस दौरान “जय माता दी”, “जय श्री राम” एवं माँ काली के जयकारों से पूरा कोरल लाइफ फेस-2 परिसर गूंज उठा।


देर रात तक चले माता रानी के जागरण में श्रद्धालु भक्ति और आस्था में लीन रहे। आयोजन ने कॉलोनी में धार्मिक उत्साह, आपसी सद्भाव एवं सामाजिक एकता का सुंदर संदेश दिया।