- शोभायात्रा का जगह जगह हुआ स्वागत , भक्तों ने की पुष्प वर्षा
बैंडबाजो के साथ निकली शोभायात्रा से माहौल भक्तिमयी हो गई । शोभा यात्रा में सर्वप्रथम बाबा भोलेनाथ , पार्वती और गणेश का रथ चल रहा था। शिव पार्वती की झांकी आकर्षण का केंद्र रही । शोभा यात्रा में कई अन्य झाकियां भी लोगों को खूब भाई । यात्रा मार्ग पर श्रद्धालु भक्तों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया । मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम सवारी की लोगो ने जगह जगह आरती की ।

शोभायात्रा कोतवाली चौराहा , चौक सर्राफा , मेस्टन रोड बिसात खाना , मिश्री बाजार , नया चौक होते हुए लीला स्थल पर पहुंची , जहां पर आरती के साथ ही लीला का मंचन शुरू हुआ ।
शोभायात्रा में संयोजक अशोक कुमार अग्रवाल मुन्ना , संदीप निगम , अजय अग्रवाल , लोकेश अग्रवाल , श्याम सिंह राजौरिया , शिवम जौहरी , अर्पित सिंह , अभिषेक सिन्हा, राकेश निगम ,अभिषेक श्रीवास्तव , तरुण गुप्ता , मयंक गुप्ता , तुषार गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद थे ।
