कानपुर (वेद गुप्ता)। युग दधीचि देहदान महायज्ञ में 327वीं आहुति के रूप में ए बी नगर कॉलेज रोड उन्नाव निवासी 82 वर्षीय सिद्धनाथ श्रीवास्तव जी की पार्थिव देह जी एस वी एम मेडिकल कॉलेज कानपुर को दान की गई,
बीस साल बाद पूरा हुआ संकल्प
अभियान महासचिव माधवी सेंगर ने बताया कि सिद्धनाथ जी ने वर्ष 2006 में देहदान संकल्प किया था जो आज बीस साल बाद परिजनों ने पूरा कराया,
नाती ऋषि श्रीवास्तव ने बताया कि नाना जी नैष्ठिक गायत्री साधक थे, गायत्री परिवार के विराट अश्वमेध यज्ञों में उन्होंने सक्रिय भाग लिया, वे गायत्री शक्तिपीठ उन्नाव में भी निरंतर अपनी सेवाएं प्रदान करते रहे,
महिलाओं ने आरती करके दी अंतिम विदाई
मेडिकल कॉलेज में देह समर्पण करते समय परिवार की बहू बेटियों ने आरती एवं मंत्रपाठ करते हुए सिद्धनाथ जी को अंतिम विदाई दी,
यहां पर मनोज सेंगर एवं माधवी सेंगर के साथ दिवंगत देहदानी के बेटी दामाद श्रीमती शशिबाला एवं आनंद श्रीवास्तव, बेटे शिव सागर श्रीवास्तव, नाती ऋषि श्रीवास्तव यश श्रीवास्तव, छोटे भाई जगदीश प्रसाद श्रीवास्तव, लक्ष्मीकांत श्रीवास्तव, गायत्री परिवार से सुरेश कुमार मिश्रा, सत्येंद्रनाथ गुप्ता सहित बड़ी संख्या में परिजन उपस्थित रहे,