- जस्टिस अजय भनोट के खिलाफ प्रदर्शन अधिवक्ताओं ने लगाए मुर्दाबाद के नारे
- माफी की मांग अधिवक्ता के अपमान पर भड़का कानपुर का वकील समाज
- पूर्व लॉयर्स एसोसिएशन अध्यक्ष पं. रविंद्र शर्मा ने जताई नाराजगी
कानपुर नगर (वेद गुप्ता)। कानपुर में इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस अजय भनोट के खिलाफ अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया अधिवक्ता समाज ने एक अधिवक्ता से पुलिस अधिकारी के सामने माफी मंगवाने के मामले को लेकर नाराजगी जताई डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वार से नारेबाजी करते हुए अधिवक्ता शताब्दी द्वार पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने जस्टिस अजय भनोट से अधिवक्ता समाज से माफी मांगने की मांग की इस विरोध प्रदर्शन में रामवीर सिंह गौर के साथ कानपुर बार के पूर्व कोषाध्यक्ष दिनेश सिंह, शैलेंद्र सिंह, अजय शंकर पांडे, मनीष परमार, योगेश परमार, अंकित सिंह, मुकुल यादव, अमर बहादुर, सचिन पाल और शिवांग सिंह सहित सैकड़ों की तादाद में युवा अधिवक्ता शामिल रहे। जस्टिस अजय भनोट द्वारा जिस तरह एक अधिवक्ता से पुलिस अधिकारी के सामने माफी मंगवाई गई, उसकी अधिवक्ता समाज घोर निंदा करता है अधिवक्ता के सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। हमारी मांग है कि जस्टिस अजय भनोट तत्काल अधिवक्ता समाज से माफी मांगें
बाइट - पंडित रविंद्र शर्मा,पूर्व अध्यक्ष, लॉयर्स एसोसिएशन
कानपुर में अधिवक्ताओं ने जस्टिस अजय भनोट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर अपना आक्रोश जाहिर किय प्रदर्शन के दौरान जस्टिस भनोट मुर्दाबाद के नारे लगाए गए पूर्व लॉयर्स एसोसिएशन अध्यक्ष पंडित रविंद्र शर्मा ने कहा कि अधिवक्ता से पुलिस अधिकारी के सामने माफी मंगवाने की घटना निंदनीय है उन्होंने कहा कि अधिवक्ता के सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा प्रदर्शन में भानु द्विवेदी, सरोज उपाध्याय, शैलेश त्रिवेदी, राम नवल कुशवाहा सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे
