जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि बाजारों में दुकानें बंद होते ही रात्रि में ही कूड़ा उठान सुनिश्चित किया जाए। आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त वाहन एवं कर्मचारियों की व्यवस्था की जाए तथा कूड़ा उठान वाहनों की निर्धारित रूट एवं समय-सारिणी के अनुसार नियमित मॉनिटरिंग हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि कूड़ा उठान एवं सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एक्सप्रेस रोड स्थित गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट पर अत्यधिक गंदगी पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए तीन दिवस के भीतर पूरे मार्ग की समुचित सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तीन दिवस उपरांत उक्त मार्ग का पुनः स्थलीय निरीक्षण कर कराए गए कार्यों की समीक्षा की जाएगी तथा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। साथ ही नियमित नाइट स्वीपिंग एवं समयबद्ध कूड़ा उठान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
घसियारी मंडी के पास स्थित गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट को समाप्त कर वहां एकत्र होने वाले कूड़े को समीप स्थित ट्रांसफर स्टेशन भेजने तथा स्थल को व्यवस्थित करने हेतु इंटरलॉकिंग कराए जाने के निर्देश दिए गए।
नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने एक्सप्रेस रोड के दोनों ओर सीसी रोड निर्माण हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही खराब मार्ग प्रकाश बिंदुओं को तत्काल ठीक कराने एवं रात्रिकालीन भ्रमण के दौरान प्रकाश व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश दिए

