Type Here to Get Search Results !

न्यायालय में गांधी जयंती पर कार्यक्रम

बेगमगंज ।  उल्लास- एक अभिनव प्रयोग कार्यक्रम के अंतर्गत गांधी जयंती पर न्यायालय परिसर में विधिक सेवा समिति द्वारा निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन जिला अपर सत्र न्यायाधीश सचिन द्विवेदी के मुख्य आतिथ्य में संपन हुआ।

कार्यक्रम की विशेष अतिथि प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती अन्ना गिलोरी माहेश्वरी एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट श्वेता चौहान रहीं। वहीं पुरुस्कार उपलब्ध कराने वाले भा.स्टेट बैंक मैनेजर तेजस्वी पटेल सहित अधिवक्तागण एवं न्यायालीन कर्मचारियों की मौजूदगी रही।



कार्यक्रम में विधिक सेवा समिति के द्वारा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले 40 स्टूडेंट्स को अपनी ओर से ड्राइंग किट प्रदान की गई ओर सभी बच्चों को क्रीमरोल एवं चाय नाश्ता भी दिया गया।

सर्वाधिक स्टूडेंट्स सेंट थॉमस हॉयर सेकंडरी स्कूल सहित अन्य स्कूलों के स्टूडेंट्स ने गांधी और स्वच्छता पर निबंध एवं गांधी दर्शन पर चित्रकला प्रतियोगिता में 40 बच्चे शामिल हुए ।

कार्यक्रम में गांधी के सपनों का भारत थीम पर एकल नृत्य एवं भाषण प्रस्तुत कर छात्राओं ने खूब वाहवाही बटोरी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला अपर सत्र न्यायाधीश सचिन द्विवेदी एवं विशेष अतिथि  प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती अन्ना गिलोरी माहेश्वरी ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को शाब्दिक आशीर्वाद देते हुए कहाकि छात्र- छात्राओं ने केनवास पर रंगों का जादू बिखरते हुए गांधी के आदर्श भारत को चित्रित किया , तो एकाग्रचित्त छात्र -छात्राओं ने संदर्भित विषय पर निबंध लेखनी से अपने बौद्धिक हुनर को रेखांकित करते हुए हम न्यायाधीशगण को अचंभित कर दिया कि इतनी कम उम्र में इतने उच्चकोटि के विचार , निश्चित ही ये होनहार बच्चे देश के भविष्य को गढ़ने में अहम भूमिका निभाएंगे।



चित्रकला प्रतियोगिता में सेंट थॉमस कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा माही सोलंकी ने प्रथम स्थान  , यशी नेमा ने द्वितीय एवं तृतीय स्थान रक्षित पटेल ने हासिल किया। वहीं निबंध प्रतियोगिता में प्रथम योगिता पंथी , द्वितीय रक्षित पटेल एवं नंदनी ठाकुर रही। इसके अतिरिक्त 8 सांत्वना पुरस्कार  न्यायाधीशगण द्वारा भारतीय स्टेट बैंक द्वारा प्रदान किए गए पुरुस्कार प्रतियोगियों को प्रदान किए गए। प्रतियोगिता में सभी पुरुस्कार सेंट थॉमस कान्वेंट स्कूल के स्टूडेंट्स ने हासिल कर अपनी संस्था और परिवार का गौरव बढ़ाया है।

वहीं न्यायाधीशगण ने न्यायालय एवं परिसर में विशेष स्वच्छता बनाए रखने के लिए न्यायालीन सफाई कर्मियों में नरेश एवं विशाल बाल्मीकि को भी पुरुस्कृत किया।